मेहुल चोकसी को भारत लाने की कवायद तेज, आज डोमिनिका कोर्ट में अर्जी देगा ED

नई दिल्ली |

भारतीय बैंकों का हजारों करोड़ रुपए लेकर देश से फरार पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत लाने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) अब डोमिनिका सरकार से अनुरोध करेगी कि वह बुधवार को अदालत में एक हलफनामा दायर करने की अनुमति दे, जिसमें भगोड़े व्यवसायी को भारतीय नागरिक बताया गया हो।

एक अधिकारी ने कहा कि भारत सरकार के रुख की व्याख्या करना अनिवार्य है। यह एकतरफा नहीं हो सकता। चोकसी एक भारतीय नागरिक और अपराधी है। हम डोमिनिका कोर्ट से चोकसी को भारत को सौंपने की गुहार लगाएंगे।

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेहुल चोकसी की घेराबंदी के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI, ED और विदेश मंत्रालय की टीम भी डोमिनिका में डेरा डाले हुए है। सूत्रों के मुताबिक भारत से 8 सदस्यीय टीम शनिवार दोपहर एक प्राइवेट जेट से डोमिनिका पहुंची है। टीम शुक्रवार को दिल्ली से रवाना हुई थी।

सूत्रों ने कहा कि दो जून को होने वाले चोकसी प्रत्यर्पण मामले में सुनवाई के लिए विदेश मंत्रालय, सीबीआई और ईडी के 2-2 सदस्य सीआरपीएफ के 2 कमांडो के साथ डोमिनिका में हैं।सूत्रों ने बताया कि मुंबई जोन से सीबीआई और ईडी के अधिकारियों को शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी बुलाया गया, जो बाद में डोमिनिका के लिए निजी जेट में सवार हुए। हालांकि, इस संदर्भ में डोमिनिका भेजे गए अधिकारियों की संख्या पर सीबीआई और ईडी के वरिष्ठ अधिकारी चुप्पी साधे रहे।

फिलहाल, चोकसी डोमिनिका पुलिस की कस्टडी में है और उससे पूछताछ की जा रही है। एंटीगुआ और बारबुडा से हाल में फरार हुए चोकसी को डोमिनिका में पकड़ लिया गया है।

मेहुल चोकसी डोमिनिका से क्यूबा भागने की फिराक में था, उसी दौरान उसे डोमिनिका से दबोच लिया गया। डोमिनिका की कोर्ट को 2 जून यानी बुधवार को चोकसी के मामले में सुनवाई होनी है। चोकसी ने जनवरी 2018 में भारत से भागने से पहले ही, 2017 में कैरिबियाई द्वीपीय देश एंटीगुआ एवं बारबुडा की नागरिकता हासिल कर ली थी।

चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी पर कुछ बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से PNB के साथ कथित तौर पर 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। नीरव मोदी अभी लंदन की एक जेल में बंद है। दोनों के खिलाफ सीबीआई जांच कर रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!