सबसे ज्यादा मारक रहा मई, एक महीने में ही हुई 36 फीसदी मौतें

कोरोना संक्रमण के लिहाज से मई का महीना सबसे बुरा रहा। कोरोना की दूसरी लहर की वजह से अकेले इस महीने में करीब 93 लाख लोग संक्रमित हुए और 1.20 लाख लोगों की मौत हो गई। भारत में 30 जनवरी 2020 से 2021 तक मई का महीना सबसे बदतर साबित हुआ है। इस महीने कोरोना वायरस के 92. 84 लाख से अधिक मामले सामने आए। यह भारत में अब तक कुल कोरोना संक्रमित (2.8 करोड़) लोगों का करीब 32 फीसदी है। वहीं इस महीने महामारी के चलते 1 लाख 20 हजार 777 लोगों ने दम तोड़ा, जो अब तक देश में वायरस से हुई कुल मौतों (3.29 लाख) का करीब 36 फीसदी है।

उदाहरण के लिए 7 मई को 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 4,14,188 मामले सामने आये, जबकि 19 मई को सबसे अधिक 4529 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। देश में सर्वाधिक एक्टिव केस 10 मई को 37,45,237 थे। वैसे 17 मई से रोजाना नए मामले तीन लाख से नीचे रहे और देश में पिछले चार दिनों से प्रतिदिन दो लाख से कम मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार के आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में 1,27,510 नए केस सामने आए, जबकि मरनेवालों की संख्या 2795 रही।

अच्छी खबर ये है कि कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है। साथ ही अब कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी घटकर 18,95,520 रह गई है। लगातार 19 वें दिन, स्वस्थ होने वाले की संख्या, नए मामलों से अधिक रही है। पिछले 24 घंटों में 2,55,287 मरीजों ने महामारी को मात दी। देश में अब तक 2,59,47,629 रोगी संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!