कोरोना टीकाकरण में तेजी, रूस से Sputnik-V की 30 लाख और डोज भारत पहुंची

रूस से कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-वी की 30 लाख डोज और हैदराबाद पहुंच गई हैं। जुलाई के आखिर या अगस्त से रोजाना एक करोड़ टीके लगाने की तैयारी है। सरकार का कहना है कि तब तक पर्याप्त मात्रा में कोरोना वैक्सीन की डोज उपलब्ध हो जाएंगी। जीएमआर हैदराबाद एयर कार्गो (जीएचएसी) की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि रूस से स्पुतनिक-वी वैक्सीन की खेप लेकर विशेष विमान हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार तड़के 3.43 बजे उतरा। बयान में कहा गया है कि जरूरी कार्यवाहियों को पूरा करते हुए वैक्सीन को एयरपोर्ट से डेढ़ घंटे के भीतर बाहर भेज दिया गया, क्योंकि इसे माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तापमान में रखना पड़ता है। हैदराबाद स्थित डा. रेड्डीज लैबोरेटरीज स्पुतनिक-वी वैक्सीन का वितरण और उत्पादन कर रही है। शुरू में 25 करोड़ डोज रूस से आनी हैं। केंद्र सरकार ने कहा है कि जुलाई या अगस्त तक वैक्सीन की कमी दूर हो जाएगी और उसके बाद रोजाना एक करोड़ डोज लगाई जाएंगी। केंद्र सरकार ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक कोरोना वैक्सीन की 23 करोड़ से ज्यादा डोज मुहैया कराई गई हैं। इनमें से 21.51 करोड़ से ज्यादा डोज का इस्तेमाल किया जा चुका है, जिसमें बर्बाद हुई वैक्सीन भी शामिल हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी 1.57 करोड़ डोज शेष है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना के निःशुल्क टीके उपलब्ध करवा रहा है, इसके अलावा उन्हें टीकों की सीधी खरीद की सुविधा भी दे रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!