पुलिस ने कोंडागांव में दो नक्‍सलियों को मार गिराया

कोंडागांव।

नक्‍सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में फोर्स को एक बार फ‍िर कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो नक्‍सलियों को ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि कोंडागांव के केशकाल के कुएमारी के जंगल में सर्चिंग के दौरान मुठभेड़ हुई। नक्सलियों के शव समेत बड़ी संख्या में रायफल और हथियार बरामद किए गए हैं।

केशकाल ब्लाक अंतर्गत आने वाले अति संवेदनशील ग्राम कुंएमारी के जंगलों में अर्धसैनिक बलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ मंगलवार को हुई। कोंडागांव जिले से पुलिस व डीआरजी के जवान नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे, उसी दौरान घात लगा कर बैठे नक्सलियों ने मंगलवार दोपहर को जवानों पर फायरिंग शुरू की है। जवानों द्वारा जवाबी फायरिंग की गई।

पुलिस अधीक्षक कोंडागांव सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि ऑपरेशन में निकले जवानों व नक्सलियों के बीच कुंएमारी क्षेत्र में मुठभेड़ की जानकारी आई है। गौरतलब है कि दो महीने पूर्व ग्राम कुंएमारी में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सड़क निर्माण कार्य में लगे लगभग 17 वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले किया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!