भोपाल में निजी स्कूलों की मनमानी, 40 फीसद से अधिक बढ़ा दी फीस

भोपाल।

निजी स्कूलों पर फीस नियंत्रण करने के लिए फीस अधिनियम कानून बनाया गया है। इस कानून में है कि निजी स्कूल हर साल 10 फीसद से अधिक फीस वृद्धि नहीं करेंगे। अगर 10 फीसद से अधिक फीस बढ़ाएंगे तो फीस नियामक समिति से अनुमति लेनी होगी और स्कूल का खर्च बताना होगा। लेकिन राजधानी के ज्यादातर स्कूल संचालकों ने 30 से 40 फीसद तक फीस बढ़ा दी है। इसमें जवाहरलाल नेहरू स्कूल, सागर पब्लिक स्कूल, डीपीएस ने तो 40 फीसद से अधिक फीस वृद्धि कर दी है। इस बार शिक्षण शुल्क के साथ अन्य शुल्क भी अभिभावकों से लिया जा रहा है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी के पास 10 से अधिक स्कूलों की शिकायत पहुंची है। जिला शिक्षा अधिकारी ने संकुल प्राचार्यों को निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
अन्य गतिविधियों की फीस भी ले रहे
कोरोना काल में निजी स्कूल शिक्षण शुल्क के साथ अन्य गतिविधियों की फीस भी ले रहे हैं। निजी स्कूल संचालकों का कहना है कि शिक्षण शुल्क लेने का आदेश पिछले साल के लिए था। इस कारण निजी स्कूल खेल, कंप्यूटर, लैब, एनुअल व लेट फीस के साथ परीक्षा शुल्क आदि भी मांग रहे हैं।
राजधानी में सीबीएसई स्कूलों की संख्या-100
स्कूल — पहले — अब लग रही फीस — इतनी वृद्धि
जवाहरलाल नेहरू स्कूल — 3400 — 5056 (पांचवीं) — 1656
डीपीएस — 7300 — 8333 (छठवीं) — 1033
कॉमर्ल कॉन्वेंट — 3300 — 3630 (केजी) — 360
सेंट पॉल हासे. — 2280 — 3780 (पहली) — 1500

सागर पब्लिक स्कूल — 3355 — 4720 (तीसरी) — 1365
बाल भवन स्कूल — 3300 — 3300 (नौवीं) — 300
विंध्याचल एकेडमी — 2500 — 3380 (ग्यारहवीं) — 880
सेंट जेवियर — 2145 — 3250 (दसवीं) — 1105
मानसरोवर स्कूल — 1135 — 1354 (पांचवीं) — 220

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!