केंद्र ने दिल्ली किया था ट्रांसफर, पर सीएम ममता संग बैठकें कर रहे मुख्य सचिव अलापन

कोलकाता बंगाल के मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय को लेकर विवाद और गहरा सकता है। केंद्र सरकार की ओर से शुक्रवार को उनके दिल्ली ट्रांसफर का आदेश जारी किया गया था और सोमवार को सुबह 10 बजे उन्हें केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के दफ्तर में रिपोर्ट करना था। लेकिन वह दिल्ली नहीं गए और उसके उलट पश्चिम बंगाल में ही सीएम के साथ बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं। सोमवार को भी वह सीएम ममता बनर्जी के साथ यास चक्रवात को लेकर हुई एक रिव्यू मीटिंग में शामिल रहे। सीएम ममता बनर्जी ने मीटिंग के दौरान कहा, ‘मैंने दीघा का दौरा किया है। मुख्य सचिव अलापन बंद्योपाध्याय की यहां जिम्मेदारी है। मछुआरों की क्षतिपूर्ति को लेकर विचार करना चाहिए।’ ममता ने बैठक के दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि हमें चक्रवात के लिए कोई राहत पैकेज नहीं मिला और न ही हमने इसके लिए कहा है।

मीटिंग के दौरान ममता ने यह भी कहा कि गरीब यह याद रखें कि मैं हमेशा उनके लिए मौजूद हं। आप उकसावे में न जाएं। इसी बैठक के दौरान सीएम ममता ने यह भी बताया कि बंगाल में कोरोना वायरस के नए मामले कम होकर 11000 पर आ गए हैं। वहीं, दैनिक पॉजिटिविट रेट में भी 18-19 फीसदी की कमी आई है। फिलहाल कोविड से 91 फीसदी मरीज ठीक हो रहे हैं। 


पीएम नरेंद्र मोदी यास से पैदा हुए हालात का जायजा लेने के लिए बीते हफ्ते बंगाल दौरे पर गए थे। उन्होंने राज्य में यास चक्रवात से हुए नुकसान का हवाई सर्वे किया था और फिर एक समीक्षा बैठक के लिए पहुंचे थे। हालांकि इस बैठक में सीएम ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री को आधे घंटे से भी ज्यादा देर तक इंतजार कराया था और कुछ मिनट रुकने के बाद ही वह निकल गई थीं।

इसके बाद से ही बंगाल और केंद्र सरकार के बीच रार जारी है। केंद्र सरकार ने जहां राज्य के मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय को दिल्ली बुला लिया था तो हीं ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि वह चीफ सेक्रटरी को रिलीज नहीं करेंगी। ममता सरकार की कैबिनेट मंत्री चंद्रिमा उपाध्याय ने कहा, ‘मुख्यमंत्री चीफ सेक्रेटरी अलापन बंद्योपाध्याय को रिलीज नहीं कर रही हैं।’ 


सीएम ममता ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी  में कहा था कि केंद्र सरकार ने मुख्य सचिव के स्थानांतरण का एकतरफा फैसला लिया है और यह गलत है। 

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!