चीन में फिर लौटा कोरोना, ग्वांगझू शहर किया गया बंद

चीन के शहर ग्वांगझू में फिर से कोरोना की दस्तक के चलते आसपास के इलाकों को बंद कर दिया गया है। सभी नागरिकों से घर के अंदर रहने की अपील की गई है, ताकि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों की टेस्टिंग कर सकें। शहर में फिर से कोरोना के मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी परेशान हैं। हांगकांग के उत्तर में स्थित ग्वांगझू शहर में पिछले एक हफ्ते के अंदर कोरोना के 20 नए मामले सामने आए हैं। ग्वांगझू एक बिजनेस और इंडस्ट्रियल इलाका है। यहां की आबादी 15 मिलियन के करीब है।

ग्वांगझू में कोरोना संक्रमितों की संख्या भारत के मुकाबले काफी कम है। जहां रोजाना लाखों नए मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन, कोरोना के नए मामलों ने यहां के स्वास्थ्य अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। जिनका मानना था कि उन्होंने इस महामारी को काबू कर लिया है। ग्लोबल टाइम्स में छपी खबर के अनुसार यहां के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कोरोना का संक्रमण काफी तेज और प्रभावी था।

फिर से लॉकडाउन जैसे हालात

ग्वांगझू शहर के बीच में स्थित लिवान जिले की 5 गलियों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। आउटडोर मार्केट, चाइल्ड केयर सेंटर और मनोरंजन के स्थानों को बंद कर दिया गया है। होटलों के अंदर सामूहिक खाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्कूलों में भी कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। आसपास के 4 जिले के लोगों से कहा गया है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें।
बड़े पैमाने पर टेस्टिंग शुरू

सरकार ने चुस्ती दिखाते हुए बड़े पैमाने पर लोगों की टेस्टिंग शुरू कर दी है। शुरुआती लक्षण वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है। बुधवार के दिन यहां लगभग 7 लाख लोगों की जांच हुई है। चीन में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं, पर ऐसा माना जा रहा है इन लोगों को संक्रमण देश के बाहर हुआ था। यहां अब तक 91,061 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें 4,636 की मौत भी हो चुकी है।

स्थानीय स्तर पर भी फैला संक्रमण

शनिवार के दिन ग्वांगझू में कोरोना के 16 नए मामले सामने आए। इनमें से 2 लोगों में स्थानीय स्तर पर संक्रमण फैला था, जबकि बाकी के 14 लोगों को चीन से बाहर कोरोना संक्रमण हुआ था। यहां अधिकतर लोगों में एक महिला से संक्रमण फैला है, जिसके अंदर 21 मई के दिन भारत में पाए गए कोरोना वैरिएंट की पुष्टि हुई थी। इन सभी लोगों ने महिला के साथ खाना खाया था या फिर उसके साथ ही रहते हैं।
ग्लोबल टाइम्स के अनुसार ग्वांगझू के पड़ोसी शहर नान्शां में भी एक व्यक्ति के अंदर कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 2 अन्य लोगों में कोरोना पाया गया है, हालांकि उनके अंदर कोई लक्षण नहीं हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!