Pakistan के नेता की मांग, 18 की उम्र में नहीं कराई बच्चों की शादी तो मां-बाप पर लगे जुर्माना

कराची: पाकिस्तान (Pakistan) में मुत्तहिदा मजलिस-ए-अमल पार्टी (MMA) के नेता सईद अब्दुल रशीद (Saeed Abdul Rashid) ने हाल ही एक प्रस्ताव पेश किया है जो 18 साल की उम्र के लोगों के लिए शादी को अनिवार्य कर देगा. साथ ही इसका पालन नहीं करने वाले माता-पिता पर जुर्माना लगाया जाएगा. इसके पीछे तर्क है कि इससे ‘बलात्कार’ जैसी दूसरी अनैतिक घटनाओं पर रोक लगेगी.

शादी में देर होने पर लगेगा जुर्माना 
सिंध अनिवार्य विवाह अधिनियम, 2021′ नाम के इस प्रस्ताव में ऐसे माता-पिता पर कार्रवाई की बात कही गई है, जिनके बच्चे 18 साल की उम्र पार कर चुके हों और तब भी अविवाहित हों. विधेयक के मुताबिक, अभिभावकों को इस देर के पीछे का उचित कारण जिले के डिप्टी कमिश्नर को बताना होगा. ऐसे में अगर अधिकारी को वजह सही नहीं लगी तो उनपर कार्रवाई करते हुए 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.

इस्लामी शिक्षा में 18+ के बाद शादी का अधिकार
वहीं सईद अब्दुल रशीद का कहना है कि  पैगंबर मुहम्मद की इस्लामी शिक्षाओं के अनुसार, मुस्लिम पुरुषों और महिलाओं को 18 साल की उम्र के बाद शादी करने का अधिकार दिया गया है, और इसे पूरा करना उनके अभिभावकों की जिम्मेदारी है. लेकिन इस्लामी शिक्षाओं से दूरी के चलते ही पाकिस्तान के लोगों की शादी में बाधाएं आ रही हैं. ये कानून सामाजिक बुराईयों, चाइल्ड रेप, अनैतिक गतिविधियों और अपराध में वृद्धि को नियंत्रित करने का काम भी करेगा.  

हाल ही में बढ़ी हैं रेप और धर्म परिवर्तन की घटनाएं
गौरतलब है कि बीते कुछ समय में पाकिस्तान में बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं. खासतौर पर ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें हिंदू महिलाओं के अपहरण के बाद उनका धर्म बदलकर मुस्लिम युवकों से उनकी शादी करा दी जाती है. पाकिस्तान के ही एक अखबार डेली टाइम्स ने पिछले दिनों लिखा था, पाकिस्तान में अक्सर हिंदू औरतों का बलात्कार और शोषण किया जाता है. इसके बाद उनकी शादी जबरदस्ती बलात्कारियों से कर दी जाती है. अगर वे पहले से शादीशुदा हों तो भी उनकी दूसरी शादी कर दी जाती है. उनका धर्म परिवर्तन कर दिया जाता है.

सम्बंधित खबरे

पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!