कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की कोई इच्छा नहीं, जानिए एमपी में रहकर करना क्या चाहते हैं कमलनाथ

भोपाल. प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने कहा है कि कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की उनकी कोई इच्छा नहीं है. वह मध्य प्रदेश की सेवा करना चाहते हैं. उन्हें किसी पद की इच्छा नहीं. लंबे समय तक सांसद और राजनीतिक जीवन में उन्हें कई पद मिल चुके हैं. कमलनाथ भोपाल में मीडिया से ऑनलाइन चर्चा कर रहे थे.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने एक बार फिर बीजेपी सरकार पर हमला बोला. कमलनाथ ने आरोप लगाया कि प्रदेश में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन लगने से लोग मारे गए. इस बात की जांच होनी चाहिए कि नकली इंजेक्शन अस्पतालों में कैसे पहुंचे. मरीजों को कैसे लगाए गए. ऐसे कितने लोग हैं जिन्हें नकली इंजेक्शन के कारण जान गवानी पड़ी. कमलनाथ ने कहा कि उन्हें लगातार इस बात की सूचनाएं मिल रही हैं कि नकली इंजेक्शन लगने से लोगों की मौत हुई है.

सरकार मौत के आंकड़े सामने रखे- पूर्व सीएम
कमलनाथ ने कहा कि कोविड-19 से लड़ने पर सरकार को ध्यान देना चाहिए. सरकार कोरोना वायरस से हुई मौत का आंकड़ा जनता के सामने रखे. उनका आंकलन है कि 80 फीसदी लोगों की मौत कोरोना के हुई है. सरकार के पास दूसरा कोई आंकड़ा हो तो उसे सार्वजनिक करें. गौरतलब है कि कमलनाथ पहले ही इंडियन कोरोना वेरियंट और उसके बाद मेरा भारत महान, भारत बदनाम जैसे बयान देकर विवादों को खड़ा कर चुके हैं.

विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस को करेंगे मजबूत- कमलनाथ

एक सवाल के जवाब में कमलनाथ ने कहा कि विंध्य में कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश है. इस क्षेत्र की सीटों पर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं था. इसलिए यहां संगठन को मजबूत करने पर पार्टी काम कर रही है. जिन सीटों पर कांग्रेस चार-पांच बार से हार रही है, वहां की समीक्षा की जा रही है. विंध्य में संगठन को मजबूत करने के लिए इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि जिन लोगों का जनता में ज्यादा असर है उन्हें तवज्जो दी जाएगी.

सम्बंधित खबरे

MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!