देश में रेमडेसिविर दवा की अब नहीं कमी

कोरोना इलाज में रेमडेसिविर बेहद अहम मानी जा रही है। ऐसे में इस दवा को लेकर मारामारी मची हुई है। कोविड मरीज को बचाने के लिए परिजन ब्लैक में तक इसे खरीद रहे हैं। अब केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्यों को किया जाने वाला आवंटन खत्म कर दिया है। अब प्रदेश सरकार और अस्पताल सीधे कंपनियों से रेमडेसिविर खरीद सकेंगे। वहीं सेंट्रल गवर्नमेंट ने 50 लाख वायल का स्टाक बनाने का निर्णय भी लिया है।

रेमडेसिविर का उत्पादन 10 गुना बढ़ा

उर्वरक व रसायन मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि पिछले डेढ़ महीने में देश में रेमडेसिविर का उत्पादन लगभग 10 गुना तक बढ़ा है। एक समय केवल 20 इकाइयों में रेमडेसिविर का उत्पादन हो रहा था और अब 60 इकाइयां इसका उत्पादन कर रही हैं। उन्होंने बताया, ‘पिछले डेढ़ महीने में जहां रेमडेसिविर का उत्पादन बढ़ है, वहीं मई के पहले हफ्ते के बाद कोरोना के नए मामलों में भी लगातार कमी आ रही है।’

रेमडेसिविर की मांग में आई कमी

पिछले तीन हफ्ते पहले जहां कोविड के एक्टिव मामलों की संख्या 37 लाख से अधिक से थी। वह अब 22 लाख तक पहुंच गई है। जाहिर है सक्रिय मरीजों की संख्या कम होने के कारण रेमडेसिविर की मांग में भी कमी आई है। मांग की तुलना में उत्पादन बढ़ जाने के कारण केंद्र सरकार ने आवंटन की प्रक्रिया को स्थगित करने का फैसला किया है।

वायल स्टाक तैयार होने पर निर्यात की अनुमति

अप्रैल माह में रेमडेसिविर की भारी कमी को देखते हुए मोदी सरकार ने सभी राज्यों को कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या और जरूरत के मुताबिक कोटा तय कर दिया था। इसी हिसाब से दवा की सप्लाई की जा रही थी। इसके साथ ही सरकार ने रेमडेसिविर के निर्यात पर भी रोक लगा रखी है। माना जा रहा है कि वायल का स्टाक तैयार होने के बाद इसके निर्यात की अनुमति दी जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!