असम में फिर भूकंप के झटके, महीने में चौथी बार हिली धरती

असम में लगातार भूकंप के झटके महसूस किये जा रहे हैं। रविवार को एक बार भी असम के सोनितपुर में भूकंप के झटकों से धरती हिलने लगी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है और भूकंप का केंद्र तेजपुर से 40 किलोमीटर पश्चिम में था। भारतीय समय के मुताबिक भूकंप दोपहर 2:23 PM बजे सतह से 16 किलोमीटर की गहराई में आया। अभी तक भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। आपो बता दें कि मई के महीने में असम में ये चौथी बार है, जब भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं।

इससे पहले कब आया भूकंप?

असम के तेजपुर में ही 19 मई को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 रही थी।
असम में 7 मई को भी भूकंप आया था। तब इसका केंद्र मोरिगांव में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई थी।
सोनितपुर जिले में 5 मई को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक तब रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई थी।
इससे पहले 28 अप्रैल को असम के गुवाहाटी समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 6.4 आंकी गई थी।
क्यूं आ रहे हैं भूकंप?

भूगर्भशास्त्रियों के मुताबिक पूरा हिमालय की तराई का क्षेत्र फॉल्ट लाइन यानी भूकंप-संभावित क्षेत्र है। इसकी वजह ये है कि इंडियन प्लेट, तिब्बत प्लेट में टक्कर मार रहा है और उसके नीचे घुसता रहा है। इसी वजह से हिमालय की ऊंचाई भी बढ़ती जा रही है। जब तक ये टेक्टॉनिक प्लेट्स स्थिर नहीं होते, भूकंप की संभावना बनी रही है। दरअसल, धरती के सतह पर 7 ऐसी प्लेट्स हैं, जो लगातार स्थान बदल रही हैं। ये प्लेट्स जिन जगहों पर ज्यादा टकराती हैं, उसे फॉल्ट लाइन जोन कहा जाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स टूटने लगती हैं और इसी डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

वैसे अभी ये भूकंप हल्के किस्म के हैं और इससे ज्यादा नुकसान नहीं है। आम तौर पर रिक्टर स्केल पर 7.0 या उससे अधिक की तीव्रता वाले भूकंप को खतरनाक माना जाता है। लेकिन घनी आबादी वाले इलाकों में 4.5 की तीव्रता का भूकंप घरों को क्षतिग्रस्त कर सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!