छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, इनामी ​चार नक्सली गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से चार कथित नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर बारूदी सुरंग विस्फोट करने और वाहनों को जलाने के आरोप हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनकी पहचान 22 वर्षीय सोनारू अंचला, फागू राम अंचला (35), सोनू राम अंचला (45) और मंगतू राम पोटाई (35) के रूप में हुई है।

नक्सलियों के पास से कई सामान जब्त
सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान के दौरान इन्हें शुक्रवार को कोहकामेटा पुलिस थाना क्षेत्र में इराकभट्टी गांव के निकट के जंगल से गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और जिला बल इस अभियान में शामिल थे। इस अभियान की शुरुआत 28 मई को हुई थी। उन्होंने बताया कि ये चार नक्सली ‘जनाताना सरकार’ समूह के सक्रिय सदस्य थे और इनके बयान के आधार पर इनके पास से एक अत्याधुनिक बंदूक, दो डेटोनेटर (विस्फोट करने में इस्तेमाल होने वाला) और बिजली तार की एक बंडल बरामद हुई है।

नक्सलियों पर था 10,000 रुपये का ईनाम
अधिकारी ने बताया कि ये आरोपी पिछले साल अक्टूबर में इराकभट्टी – कोहकामेटा रोड पर बारूदी सुरंग विस्फोट में कथित तौर पर शामिल थे। इस घटना में आईटीबीपी का एक जवान घायल हो गया था। वहीं 2019 में इस इलाके में सड़क निर्माण के दौरान तीन ट्रैक्टरों में भी आग लगाने में ये कथित तौर पर शामिल थे। अधिकारी ने बताया कि सोनारू अंचला, फागू राम अंचला और पोटाई पर 10,000 रुपये का ईनाम था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!