प्रज्ञा की तुलना रावण से और शिवराज की शकुनी से की : कम्प्यूटर बाबा

कम्प्यूटर बाबा ने भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि साधू का वेश रखकर जिस प्रकार रावण ने सीता का हरण किया था, कुछ वैसा ही करने साध्वी का वेश रखकर प्रज्ञा ठाकुर भोपाल से चुनाव लड़ने आईं हैं। कम्प्यूटर बाबा ने कहा है कि 7 से 9 मई तक भोपाल में देशभर के साधु-संत दिग्विजय सिंह की जीत के लिए हठ योग करेंगे। इसके बाद रोड शो करके उन्हें जिताने की अपील करेंगे। कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस 15 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।शिवराज को कहा शकुनी: उन्होंने कहा भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपने आपको लोगों का मामा कहते हैं, सच्चाई में वे शकुनी मामा हैं। भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार ने नर्मदा के नाम पर छलावा किया है। जनता इसका जवाब देगी।

13 अखाड़ों के साधू आएंगे

शनिवार को कम्प्यूटर बाबा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 7 तारीख को देशभर से आए 13 आखड़ों के सात हजार साधु-संतों का हठयोग सुबह से शुरू हो जाएगा। गर्मी के बीच साधू-संत धुनी के बीच बैठ हठयोग शुरू कर देंगे और दिग्विजय सिंह की जीत के लिए अनुष्ठान करेंगे। इस अनुष्ठान के लिए देशभर से करीब सात हजार साधु-संत सात की सुबह तक भोपाल पहुंच जाएंगे।

दिग्विजय सिंह ही सच्चे नर्मदा भक्त: उन्होंने कहा कि आठ तारीख को सुबह ये सभी सात हजार साधु पूरे शहर के कई इलाकों में रोड शो कर प्रचार करेंगे और जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ही सच्चे नर्मदा भक्त हैं। उन्होंने नर्मदा परिक्रमा की है। हम नर्मदा यात्रा करने वाले दिग्विजय सिंह के साथ है जेल यात्रा करने वालो के साथ नहीं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!