मध्य प्रदेश में अनलाक को लेकर सीएम शिवराज 7 बजे करेंगे संबोधित

भोपाल |

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में जनता कर्फ्यू की समाप्ति और जनजीवन सामान्य करने के संबंध में समस्त क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथियों को आज सायं 7बजे संबोधित करूंगा। आप इसे दूरदर्शन मध्यप्रदेश व क्षेत्रीय टीवी चैनलों और मेरे आधिकारिक सोशल मीडिया के माध्यम से देख एवं सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश में स्थिति तेजी से सुधर रही है

इसके पहले शनिवार सुबह सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी थी कि मध्य प्रदेश में कोविड संक्रमण लगातार नियंत्रित होता जा रहा है। रिकवरी रेट 95% है, जबकि पाजिटिविटी की दर 2.1% रह गई है। डिंडौरी की जनता को बधाई देता हूं कि वहां एक भी पाजिटिव प्रकरण नहीं आया है। मध्य प्रदेश में स्थिति तेजी से सुधर रही है, लेकिन मुरैना में कल 48 और आज 75 पाजिटिव केस आए हैं, यह चिंता की बात है। मैं मुरैना के भाइयों-बहनों से कहना चाहता हूं कि हमको स्थिति को संभालने के लिए गंभीरता से कोविड गाइडलाइन का पालन करना पड़ेगा, अन्यथा संकट बढ़ सकता है।

सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम शिवराज ने कहा, मध्य प्रदेश में मैं और मेरी सरकार जनता एवं समाजसेवियों के साथ मिलकर कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के प्रयासों में लगे हुए हैं। हमारी कोशिश है कि इन परिस्थितियों को जल्दी से जल्दी सामान्य बना लें, लेकिन कांग्रेस झूठ बोलकर मध्य प्रदेश में आग लगाना चाहती है। कांग्रेस के झूठ का स्तर तो देखिये! प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ अपने बयान में कह रहे हैं कि अभी मैं रामचंद्र अग्रवाल से मिलकर आया हूं, उन्होंने मुझे बताया कि उनकी मृत्यु नकली रेमडेसिविर से हुई है। अब मृत्यु के बाद रामचंद्र जी बता रहे हैं कि उनकी मृत्यु कैसे हुई है। आप अब कांग्रेस के स्तर का अंदाजा लगा लीजिये। येनकेन प्रकारेण प्रदेश में आग लगाओ, सरकार को बदनाम करो, कांग्रेस इस काम में लगी हुई है। कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है। ऐसी झूठी कांग्रेस से प्रदेश को बचाने की जरूरत है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!