न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 78,721 करोड़ रुपए मूल्य के रिकॉर्ड 398.59 लाख टन गेहूं की खरीद

केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अप्रैल में शुरू हुए वर्तमान विपणन वर्ष में 398.59 लाख टन गेहूं की रिकॉर्ड खरीद की है। इस पर सरकारी खजाने से 78,721 करोड़ रुपए का व्यय हुआ है। पिछले साल नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच गेहूं की रिकॉर्ड खरीद की गई है।

किसान संगठन तीन नए कृषि कानूनों को निरस्त करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी देने की मांग कर रहे हैं। पिछले सत्र की तरह ही वर्तमान रबी विपणन वर्ष (आरएमएस) में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में एसएसपी पर गेहूं की खरीद सुचारु रूप से जारी है। खाद्य मंत्रालय ने बताया कि 26 मई तक 398.59 लाख टन गेहूं की खरीद की गयी जबकि पिछले साल इस अवधि में 350.06 लाख टन की खरीद हुई थी।

एक सरकारी बयान में कहा गया कि यह खरीद अब तक की सबसे बड़ी खरीद है क्योंकि इसने रणी विपणन वर्ष 2020-21 में बने 389.92 लाख टन के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। बयान में कहा गया, “मौजूदा रबी विपणन वर्ष में 78,721.15 करोड़ रुपए की खरीद से करीब 42.06 किसानों को पहले ही फायदा हो चुका है।” विपणन वर्ष 2021-22 अप्रैल से मार्च के बीच होगा लेकिन ज्यादातर खरीद जून तक पूरी हो जाती है।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!