CBSE Topper : हंसिका शुक्ला 12वीं की संयुक्त टॉपर

  • हंसिका शुक्ला दो टॉपर लड़कियों में से एक हैं। डीपीएस गाजियाबाद में पढ़ती हैं।
  • हंसिका के 500 में से 499 अंक आए हैं। उनका अकेला एक नंबर इंग्लिश में कटा है।
  • हंसिका ने बताया कि उन्होंने काफी मेहनत की थी, लेकिन टॉप करने के बारे में नहीं सोचा था।
  • हंसिका IAS बनकर उन बच्चों को सफल बनाना चाहती हैं जो पैसे की कमी मेंं नहीं पढ़ पाते।

टॉपर्स की पूरी लिस्ट यहां देखिए

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) द्वारा गुरुवार को जारी 12वीं के नतीजों में दो लड़कियों ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। इसमें डीपीएस गाजियाबाद की हंसिका शुक्ला और मुजफ्फरनगर के एस. डी. पब्लिक स्कूल की करिश्मा अरोड़ा शामिल हैं। दोनों ने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। हंसिका के नंबर्स की बात करें तो उनका एक नंबर सिर्फ अंग्रेजी में कटा है। बाकी राजनीतिक विज्ञान, हिस्ट्री, मनोविज्ञान और म्यूजिक में उनके पूरे 100-100 नंबर हैं।
हंसिका शुक्ला के पिता साकेत कुमार शुक्ला राज्यसभा में डेप्युटी सेक्रटरी हैं। जबकि उनकी मां मीना शुक्ला वीएमएलजी (डिग्री कॉलेज) में शिक्षिका हैं। हंसिका का सपना है कि वह IAS बनकर उन बच्चों को पढ़ा कर सफल बना पाएं जो धन के अभाव में पढ़ नहीं पाते।
टॉपर हंसिका ने बात करते हुए बताया कि उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत (खासकर इंग्लिश पर) की थी। हंसिका की पहली पसंद दिल्ली यूनिवर्सिटी रहेगी और वह मनोविज्ञान की पढ़ाई करना चाहती हैं। हंसिका ने बताया कि उन्हें बैडमिंटन और स्वीमिंग का शौक है। वह जीवन में अपनी मां के बाद स्पेन की बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मारिन को अपना आदर्श मानती हैं। बातचीत में हंसिका ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने टीचर्स और परिवार को दिया। हंसिका बताती हैं कि उन्होंने काफी मेहनत की थी लेकिन कभी नहीं सोचा था कि वह टॉप करेंगी।

दूसरे पायदान पर भी 3 लड़कियां संयुक्त रूप से हैं। ऋषिकेश की गौरांगी चावला, रायबरेली की ऐश्वर्या और जींद (हरियाणा) की भव्या 498 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर रहीं। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से 18 स्टूडेंट हैं, जिनमें से 11 लड़कियां हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!