पुरी और विशाखापत्तनम जाने वाली ट्रेनों को किया कैंसिल,फेनी तूफान के कारण

रायपुर. बंगाल की खाड़ी में लगातार ताकतवर हुए फेनी तूफान को देखते हुए रायपुर से गुजरते हुए पुरी और विशाखापत्तनम की ओर जाने वाली पांच ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि तूफान की स्थिति को देखते हुए ट्रेन कैंसिलेशन की तिथि बढ़ाई जा सकती है।

रायपुर से 3 मई को गुजरने वाली पुरी-अजमेर, पुरी-हावड़ा, पुरी-साईंनगर शिर्डी और पुरी दुर्ग एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया गया है। इसके अलाव विशाखापत्तनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस तीन मई से डाइवर्टेड रूट से चलेगी। रेलवे के मुताबिक तूफान के चलते देशभर में 81 ट्रेनों को रद्द किया गया है।

तूफान का बस्तर में हल्का असर शुरू 
फेनी तूफान का बस्तर और रायपुर संभाग में हल्का असर शुरू हो गया है। राजधानी में बुधवार को दोपहर का तापमान मंगलवार के मुकाबले एक डिग्री गिरकर 42 डिग्री पर पहुंच गया। पिछले दो दिन में शहर में पारा 2 डिग्री गिरा है और अगले दो-तीन दिन तक गर्मी में कमी जारी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में रायपुर का तापमान एक डिग्री और कम होकर 41 डिग्री पर पहुंच सरकता है। 

बंगलादेश ने रखा फेनी नाम 
बंगाल की खाड़ी में आए फेनी तूफान का नाम बंगलादेश ने रखा है। विश्व भर में समुद्र में जो भी तूफान आते हैं, उनका नाम तूफान आने से पहले ही तय कर दिया जाता है। इस बार बंगलादेश की पारी थी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक फेनी चक्रवात समुद्र में ही बेहद शक्तिशाली तूफान में बदल गया है और समुद्र में यह जहां चल रहा है, वहां हवा की रफ्तार 200 किमी प्रतिघंटे तक है। इसके गुरुवार रात या शुक्रवार को सुबह ओड़िशा तट से टकराने की संभावना है। इसे देखते हुए तटवर्ती इलाकों में एलर्ट जारी कर दिया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!