मुंबई में 100 रुपए के करीब पहुंचा पेट्रोल, आज फिर तेल के दामों में आया भारी उछाल

पेट्रोल-डीजल के दाम इस महीने 14वीं बार बढ़ाये गये हैं और आज की बढ़ोतरी के साथ मुंबई में पेट्रोल 99.94 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। मुंबई समेत देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल 24 पैसे और डीजल 30 पैसे प्रति लीटर तक महंगा होकर नये रिकॉडर् स्तर पर पहुंच गया है। कुछ शहरों में तो यह पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है।

शहर पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 93.68 84.61
मुंबई 99.94 91.87
चेन्नई 95.28 89.39
कोलकाता 93.72 87.46

डीजल भी 30 पैसे हुआ महंगा
इससे पहले बुधवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 23 पैसे बढ़कर 99.94 रुपये प्रति लीटर हो गई। डीजल भी 30 पैसे महंगा हुआ और एक लीटर डीजल की कीमत 91.87 रुपये प्रति लीटर रही। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 24 पैसे बढ़कर 93.68 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल का मूल्य 29 पैसे बढ़कर 84.61 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

इस महीने 14वीं बार बढ़े दाम
गत 4 मई से अब तक 14 दिन दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम बढ़ाये गये हैं जबकि 10 दिन इनके मूल्यों में बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 3.28 रुपये और डीजल 3.88 रुपये महंगा हो चुका है। चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 22 पैसे और 23 पैसे बढ़ी। एक लीटर पेट्रोल आज चेन्नई में 95.28 रुपये और कोलकाता में 93.72 रुपये का बिका। डीजल की कीमत चेन्नई में 28 पैसे बढ़कर 89.39 रुपये और कोलकाता में 30 पैसे बढ़कर 87.46 रुपये प्रति लीटर हो गई। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!