वित्त वर्ष 2020-21 में ‎विदेशी ‎निवेश के मामले में गुजरात अव्वल

नई दिल्ली । कोरोना महामारी के दौरान देश में जहां अर्थव्यवस्था को नुकसान हुआ है, वहीं विदेशी निवेश के मामले में गुजरात देश में अव्वल रहा है। कोरोना काल में लगातार दूसरे साल गुजरात में देश के कुल निवेश का 78 फीसदी हिस्सा रहा है। कोरोना काल में कोविड के संक्रमण, लॉकडाउन और आंशिक लॉकडाउन के कारण गुजरात में देश के कुल निवेश का कुल 78 फीसदी हिस्सा आया। जब देश की अर्थव्यवस्था पर कोविड क्राइसिस का गहरा असर पड़ा है। ऐसे वक्त में भी गुजरात विदेशी निवेश आकर्षित करने में सफल रहा है। वर्ष 2020-21 में देश के कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश एफडीआई से 37 फीसदी एफडीआई प्राप्त करके गुजरात लगातार चौथे वर्ष देश में औद्योगिक प्रत्यक्ष निवेश की सूची में सबसे ऊपर है। 
गुजरात के बाद महाराष्ट्र 27 फीसदी के साथ दूसरे और कर्नाटक 13 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर है। निवेश करने वाले देशों में सिंगापुर का 29 फीसदी, अमेरिका का 23 फीसदी और मॉरिशस का 9 फीसदी हिस्सा है, देश में अमेरिका का निवेश 227 फीसदी और यूके का 44 फीसदी बढ़ा है। पिछले साल की तुलना में कम्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर, रबर के सामान, खुदरा व्यापार, फार्मा, बिजली के उपकरणों में निवेश 100 फीसदी बढ़ा है।सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर सेक्टर 44 फीसदी निवेश के साथ शीर्ष पर रहा है। भारत को 2019-20 में 74.39 बिलियन यूएस डॉलर का 10 फीसदी ज्यादा एफडीआई निवेश प्राप्त हुआ, जो 2020-21 के दौरान 81.72 बिलियन अमेरिकी डॉलर का अब तक का सबसे अधिक एफडीनि ‎‎निवेश है।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!