ब्रिटिश PM ने मुस्लिम महिलाओं पर की भद्दी टिप्पणी को लेकर मांगी माफी

लंदन |

एक स्वतंत्र जांच में ब्रिटेन की सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी में मुस्लिम विरोधी भावनाएं अब भी समस्या बनी हुई हैं का दावा आने के बीच देश में मुस्लिमों से भेदभाव का मुद्दा एक बार फिर भड़कने लगा है। इस ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा इस्लाम को लेकर दिए बयान से बवाल मच गया है। हालांकि प्रधानमंत्री बोरिस ने अपने विवादित बयानों पर माफी मांग ली है लेकिन ब्रिटिश मुस्लिम खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

इस्लामोफोबिया सहित भेदभाव की शिकायतों को लेकर कंजर्वेटिव पार्टी की एक रिपोर्ट के लिए बातचीत के दौरान बोरिस ने अपने पुराने बयानों पर खेद जताया। भेदभाव और शिकायतों से निपटने के तरीकों की अलोचना के जवाब में सत्ताधारी पार्टी की ने मानवाधिकार आयोग और समानता आयुक्त रह चुके प्रोफेसर स्वर्ण सिंह से स्वतंत्र रिपोर्ट तैयार कराई है। इसमें जॉनसन से जुड़े कई उदाहरणों का जिक्र किया गया है।

इसमें 2018 में जॉनसन की ओर से एक अखबार में लिखे गए लेख का भी हवाला दिया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बुर्के में जाती हुईं मुस्लिम महिलाएं ‘लेटरबॉक्स’ की तरह दिखती हैं। उन्होंने इस हुलिए को बैंक लुटेरों से भी जोड़ा था। रिपोर्ट में जॉनसन के हवाले से कहा गया है, ”मैं जानता हूं कि जो बातें मैंने कहीं उनसे क्या अपराध हुआ है, लोग उम्मीद करते हैं कि जिस पद पर मैं हूं उस पर बैठे व्यक्ति को चीजों को सही तरीके से रखना चाहिए। लेकिन पत्रकारिता में आपको आजादी से भाषा का इस्तेमाल करना होता है। जो गलती हुई है उसके लिए मुझे दुख है।”

जॉनसन ने आगे कहा, ”पूर्व के लेखों में से क्या आज मैं आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करूंगा? मैं अब एक प्रधानमंत्री हूं, मैं ऐसा नहीं करूंगा।” सिंह ने रिपोर्ट में पाया है कि भेदभाव को रोकने में पार्टी पर्याप्त एक्टिव नहीं रही है। शिकायती प्रक्रिया में बदलाव की जरूरत है और जिन लोगों ने नियमों को तोड़ा उनके खिलाफ प्रतिबंध प्रक्रिया अस्पष्ट है। रिपोर्ट के निष्कर्ष में कहा गया है कि पार्टी में मुस्लिम विरोधी भावना एक समस्या है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!