अफ्रीकी देश माली में राजनीतिक संकट, सैन्य विद्रोह के बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री हिरासत में

अफ्रीका के देश माली में एक बार फिर राजनीतिक संकट गहरा गया है। अंतरिम सरकार में फेरबदल के कुछ समय बाद ही सैन्य विद्रोह हो गया। विद्रोही सैनिकों ने राष्ट्रपति बाह दाव, प्रधानमंत्री मोक्टर यान और रक्षा मंत्री सोलेमेन डोकोरे को हिरासत में ले लिया है। इन तीनों को राजधानी बमाको के बाहर सैन्य मुख्यालय काटी में रखा गया है। यह कार्रवाई दो सैन्य अफसरों की समर्थक सेना की है, जिन्हें मंत्रिमंडल से हाल ही में हटा दिया गया है। पिछले साल अगस्त में राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकर कीता को तख्तापलट कर हटा दिया गया था। वह 2013 से राष्ट्रपति थे। सितंबर में अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद अंतरिम सरकार का गठन किया गया और मौजूदा राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने कार्यभार संभाला। माली में अगले साल फरवरी में लोकतांत्रिक चुनाव कराने की योजना है। यहां पर संयुक्त राष्ट्र शांति सेना पर 1.2 बिलियन डालर (करीब 87 सौ करोड़ रुपए) का हर साल खर्च किया जा रहा है। अफ्रीका के इस पश्चिमी देश के उत्तरी रेगिस्तान का बड़ा क्षेत्र कुख्यात आतंकी संगठन अलकायदा और आइएएसआइ के संपर्क वाले इस्लामी समूह के कब्जे में है। माली स्थित संयुक्त राष्ट्र मिशन ने सेना के अस्थिरता फैलाने वाले ग्रुप से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री की तुंरत रिहाई की मांग की है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!