केरल में भारी बारिश, 11 जिलों में ‘येलो अलर्ट” जारी

केरल में बुधवार को कई स्थानों पर भीषण बारिश तथा समुद्र में लहरे उठने की खबरें मिली हैं और इसके साथ ही अधिकारियों ने अलर्ट जारी कर जलाशयों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क किया है।

मलप्पुरम, वायनाड और कासरगोड के उत्तरी जिलों को छोड़कर बाकी 11 जिलों के कई क्षेत्रों में कल रात से ही तेज हवाएं चलने के साथ ही भीषण बारिश हो रही है, जिसके चलते भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यहां ‘येलो अलर्ट’ घोषित कर दिया है।

आईएमडी की अद्यतन रिपोर्ट के अनुसार, तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानमथिट्टा, अलप्पुझा, इडुक्की, एर्नाकुलम, कोट्टायम, त्रिशूर, पलक्कड़, कोझीकोड, कन्नूर और लक्षद्वीप में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। ‘येलो अलर्ट’ के दौरान भारी बारिश होने का अनुमान जताया जाता है। भारी बारिश के कारण इडुक्की में कल्लार्कुट्टी बांध और अरूविक्कारा बांध को खोल दिया गया है।

अधिकारियों ने पथानामथिट्टा जिले में विभिन्न जल निकायों के किनारे रहने वाले लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा है क्योंकि जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और एर्नाकुलम सहित कई जिलों में समुद्र में लहरे उठने की भी खबर है। राज्य के कई हिस्सों पेड़ों के उखड़ने और निचले इलाकों में पानी भरने की भी खबर है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!