जून में बढ़ जाएगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन

जून के महीने में करोड़ों कर्मचारी और पेंशनर के लिए अच्छी खबर आ सकती है। जून के महीने में DA पर लगी रोक हट सकती है। अगर ऐसा होता है सभी सरकारी कर्मचारियों और पेशनभोगियों को इसका फायदा मिलेगा। केंद्रीय कर्मचारी बेसब्री से DA बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। डेढ़ साल से उनका DA Freeze चल रहा है। जब भी इन कर्मचारियों का DA बढ़ाया जाएगा तब एक साथ 3 किस्‍तें रिलीज होंगी। इससे उनकी सैलरी बढ़ जाएगी।

Covid महामारी के कारण 2020 में सरकार ने DA बढ़ने से रोक दिया था। JCM के स्टाफ सचिव और AIRF के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा का कहना है कि संगठन लगातार पर्सनल डिपार्टमेंट के संपर्क में है। सभी मामलों को जून तक के लिए ट्रांसफर कर दिया गया है। DA में बढ़ोतरी का ऐलान जून में हो सकता है।

अगस्त के महीने से होगा कर्मचारियों का फायदा

वित्‍त राज्‍य मंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद में लिखित जवाब में कहा था कि जुलाई 2021 से DA में बढ़ोतरी तय है, जिसका पेमेंट अगस्‍त से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश राज्‍य कर्मचारी संयुक्‍त परिषद के महामंत्री आरके निगम के मुताबिक कर्मचारी डेढ़ साल का एरियर भी मांग रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार सैलरी और अलाउंस कर्मचारी का Entitelment है, इसे रोका नहीं जा सकता। इसलिए सरकार को एरियर भी देना चाहिए।

कर्मचारियों का 18 महीने का DA बढ़ाया

केंद्रीय कर्मचारियों को अभी 17% DA मिल रहा है। 2019 में यह 21% हो गया था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण बढ़ोतरी को जून 2021 तक फ्रीज कर दिया गया। शिव गोपाल मिश्रा का कहना है कि महंगाई भत्‍ता सैलरी का हिस्‍सा है। सरकार के पास 18 महीने का एरियर बकाया है। उसे इसका पेमेंट एरियर के तौर पर करना चाहिए।

कितना बढ़ेगा DA

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि जून 2020 में DA की रकम 24 फीसदी, दिसंबर 2020 में 28 फीसदी और जुलाई 21 में 32 फीसदी तक बढ़ सकती है। इस तरह DA में करीब 15 फीसद तक का इजाफा होने की उम्मीद है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!