दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज रद, IPL 2021 से होगी T20 विश्व कप की तैयारी

नई दिल्ली ।

बीसीसीआइ ने भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सितंबर में होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज को रद कर दिया है और स्थगित इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के बाकी सत्र को 22 दिन में पूरा कराने की तैयारी कर ली है। इसे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 18 या 19 सितंबर से फिर से शुरू किया जा सकता है, जिसमें 10 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) खेले जाने की उम्मीद है।
बीसीसीआइ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि फाइनल मुकाबला नौ या 10 अक्टूबर को खेला जा सकता है। तीन सप्ताह की विंडो सत्र को पूरा करने के लिए पर्याप्त होगी, जिसमें लीग के सत्र के बाकी 31 मैच खेले जाने हैं। टूर्नामेंट का आयोजन बीसीसीआइ, फ्रेंचाइजी और प्रसारणकर्ता सहित सभी प्राथमिक हितधारकों के लिए फायदे वाला होगा। आइपीएल के बायो-बबल में कोविड-19 के कई मामले सामने आने के बाद इसे चार मई को स्थगित कर दिया गया था।
अधिकारी ने बताया, ‘बीसीसीआइ ने सभी हितधारकों के साथ बात की है और 18 से 20 सितंबर के बीच टूर्नामेंट दोबारा शुरू हो सकता है। 18 सितंबर को शनिवार और 19 सितंबर को रविवार है। संभावना है कि आप सप्ताहांत के दिन दोबारा लीग शुरू करना चाहेंगे। इसी तरह नौ या 10 अक्टूबर को फाइनल हो सकता है, क्योंकि यह सप्ताहांत है। हम कार्यक्रम को अंतिम रूप दे रहे हैं और 10 दिन दो मैच होंगे और बाकी सात दिन सिर्फ शाम को मैच होंगे। इसके अलावा चार मुख्य मैच (दो क्वालीफायर, एक एलिमिनेटर और फाइनल) के साथ 31 मैच पूरे होंगे।’

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सितंबर में होने वाली भारत की टी-20 सीरीज टीम की टी-20 विश्व कप की तैयारियों का हिस्सा थी। सूत्र ने कहा, ‘इस सीरीज का आयोजन नहीं होगा और वैसे भी आइपीएल जैसे प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में खेलने से बेहतर टी-20 विश्व कप की तैयारी नहीं हो सकती। टी-20 विश्व कप आइपीएल के खत्म होने के एक हफ्ते या 10 दिन के भीतर शुरू हो जाएगा, इसलिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज बाद में किसी अन्य तारीखों पर हो सकती है। संभावना है कि भारत जब अगले साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा तो अतिरिक्त मैच खेल सकता है।’

भारतीय टीम का इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट 14 सितंबर को मैनचेस्टर में खत्म होगा और अगले दिन पूरी टीम (हनुमा विहारी और अभिमन्यु ईश्वरन को छोड़कर) को चार्टर्ड विमान से एक बायो-बबल से दूसरे में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। सूत्र ने कहा, ‘भारतीय टीम और इंग्लैंड के जो भी खिलाड़ी उपलब्ध होंगे वे एक ही चार्टर्ड विमान से मैनचेस्टर से दुबई पहुंचेंगे। इसी तरह वेस्टइंडीज के खिलाड़ी भी कैरेबियाई प्रीमियर लीग में खेलने के बाद पहुंचेंगे। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज से आने वाले खिलाडि़यों को तीन दिन के क्वारंटाइन से गुजरना होगा।’ एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने पुष्टि की कि इस संबंध में बीसीसीआइ का पत्र मिला है। टीम अधिकारी ने कहा, ‘बीसीसीआइ ने हमें टूर्नामेंट के लिए तैयार रहने को कहा है। हमें 15 से 20 सितंबर के बीच का समय दिया गया है।’

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में हो सकता है बदलाव : भारत को घरेलू सत्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है और टी-20 विश्व कप के खत्म होने की तारीखों को देखते हुए इसकी तारीखों में बदलाव हो सकता है। बीसीसीआइ अभी मेजबानी का अपना अधिकार नहीं छोड़ेगा और इंतजार करेगा कि भारत में कोविड-19 की स्थिति कैसी रहती है। इस बात की संभावना कम है कि अन्य देश भारत की यात्रा करना चाहेंगे, जो स्वतंत्रता के बाद अपने सबसे गंभीर स्वास्थ्य संकट से जूझ रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!