बंगाल-ओडिशा में बारिश जारी, आज टकराएगा चक्रवाती तूफान ‘यास’

नई दिल्ली।

देश के पूर्वी तक पर आज चक्रवाती तूफान ‘यास’ का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा और पश्चिम बंगाल के समुद्र तट से से आज Cyclone Yaas टकराएगा और इससे पहले दोनों राज्यों के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। साथ ही चक्रवाती तूफान को लेकर बिहार, झारखंड सहित आसपास के अन्य राज्यों में भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने बताया है कि ‘यास’ तूफान बुधवार सुबह ओडिशा के बालेश्वर व भद्रक जिले के बीच स्थित धामरा के पास तट से टकराएगा। गौरतलब है कि ‘यास’ तूफान के बारे में पहले बताया जा रहा था कि यह बालासोर में तट से टकराएगा, लेकिन बाद में तूफान की दिशा बदल गई। नौसेना ने भी चक्रवात से निपटने की तैयारी कर ली है।

बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में यास को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने अलर्ट किया है कि इस दौरान समुद्र में 2-4 मीटर की ऊंची लहरें भी उठ सकती हैं, इसलिए मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया गया है। बहुत तेज हवा चलने की आशंका के चलते पश्चिम बंगाल में ट्रेन, विमान व जलपोत को जंजीरों से बांधा गया है। साथ ही कई ट्रेनों का परिचालन भी रद्द कर दिया गया है। इस दौरान आक्सीजन प्लांट की सुरक्षा पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है।

कई जिले हाई रिस्क जोन घोषित

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि ‘यास’ तूफान पारादीप और सागर आइलैंड के बीच बुधवार को टकरा सकता है। इस दौरान 165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और 2 मीटर से 4.5 मीटर तक लहरें उठ सकती हैं। समुद्र तट से टकराने से पहले यास काफी ज्यादा खतरनाक हो सकता है। समुद्र तट से गुजरने के बाद बुधवार दोपहर तक इसका असर और बढ़ने की आशंका है।

ऐहतियात के तौर पर पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आपदा राहत की टीमें तैनात हैं। एयरफोर्स और नेवी ने भी अपने कुछ हेलिकॉप्टर और नावें राहत कार्य के लिए रिजर्व रखे हुए हैं। तूफान को लेकर ओडिशा के बालासोर, भद्रक, केंद्रपारा, जगतसिंघपुर, मयूरभंज और केओनझार जिले हाई रिस्क जोन घोषित किए गए हैं।

बंगाल में 9 लाख लोगों का विस्थापन

यास तूफान के खतरे के चलने बंगाल में 9 लाख लोगों को अभी तक सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। वहीं ओडिशा में भी 2 लाख से अधिक लोगों को विस्थापित किया जा चुका है। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 4000 से अधिक भोजन केंद्र खोलने का दावा किया है और 74,000 अधिकारियों और कर्मचारियों तथा दो लाख से अधिक पुलिसकर्मियों को राहत व बचाव कार्य में लगाया गया है।

पश्चिम बंगाल में उत्तर व दक्षिण 24 परगना, पूर्व मिदनापुर और झाड़ग्राम जिले यास से अधिक प्रभावित हो सकते हैं। वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के उत्तरी इलाके में स्थिति की निगरानी के लिए गृह राज्य मंत्री डीएस मिश्रा को भेजा है। बालेश्वर, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा व भद्रक जिले में रेड अलर्ट जारी है, यहां सभी सरकारी कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।

ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त प्रदीप कुमार जेना के अनुसार, पुरी, ढेकनाल, नयागढ़, गंजम, जाजपुर और अंगुल जिले से भी लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। विस्थापित लोगों के लिए प्रशासन ने इनके लिए राशन पानी का प्रबंध किया है। यास तूफान को लेकर उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों में भी अलर्ट किया गया है। वहीं तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी इसका प्रभाव दिखाई देने की आशंका है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!