देश में एक दिन में कोरोना के एक्टिव केस में एक लाख से अधिक की गिरावट, मौतों की संख्या 4000 से कम

नई दिल्ली।

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में लगातार हालात बेहतर हो रहे हैं। पिछले 11 दिनों से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए मामलों से अधिक बनी हुई है। इसके चलते 10 दिनों में सक्रिय मामलों में 10 लाख से ज्यादा की कमी आई है। प्रतिदिन सामने आने वाले नए मामले भी करीब डेढ़ महीने बाद घटकर दो लाख से नीचे आ गए हैं और मौतों की संख्या भी चार हजार से कम है।

एक दिन में सक्रिय मामलों में एक लाख से ज्यादा की कमी

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सोमवार देर रात तक मिले आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में सक्रिय मामलों में एक लाख से ज्यादा की कमी आई है और वर्तमान में इनकी संख्या घटकर 25,89,874 रह गई है। 15 मई को सक्रिय मामले 36,13,505 थे। वैसे कोरोना महामारी की दूसरी लहर में नौ मई को सक्रिय मामलों की संख्या 37.50 लाख को पार कर गई थी।

डेढ़ महीने बाद दो लाख से नीचे आए नए मामले

इस दौरान 1,78,409 नए मामले मिले हैं, 3,01,646 मरीज पूरी तरह से संक्रमण मुक्त हुए हैं और 3,112 मरीजों की जान गई है। हालांकि, इसमें छत्तीसगढ़, झारखंड, असम और पंजाब जैसे राज्यों के आंकड़े शामिल नहीं हैं, क्योंकि खबर लिखे जाने तक इन राज्यों के आंकड़े नहीं मिले थे। 15 अप्रैल के बाद नए मामलों की संख्या दो लाख से नीचे आई है। 15 अप्रैल को 2,16,850 केस पाए गए थे। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 2.69 करोड़ हो गई है। इनमें से 2.40 करोड़ लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और 3,06,865 लोगों की जान भी जा चुकी है।

मौतों की संख्या चार हजार से कम

तमिलनाडु और बंगाल को छोड़कर लगभग सभी राज्यों में दैनिक मामले तो कम हो ही रहे हैं, प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या भी घटकर चार हजार के नीचे आ गई है। एक दिन पहले 4,454 मौतें हुई थीं। महाराष्ट्र में 592, कर्नाटक में 529, तमिलनाडु में 404, दिल्ली में 207, केरल में 196, उत्तर प्रदेश और बंगाल में 153-153, उत्तराखंड में 122 और राजस्थान में 103 और मरीजों की मौत हुई है।

देश भर में 19.28 लाख कोरोना टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए रविवार को देश भर में 19,28,127 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक 33.05 करोड़ नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!