ब्लैक फंगस के इंजेक्शन के लिए मप्र के मामा सहित सिंधिया से गुहार लगाती हुई एक भांजी

ग्वालियर। कोरोना संक्रमण के बाद ब्लैक फंगस की बीमारी और लोगों को परेशानी में डाल रही है. हालात यह हो चुकी है कि ब्लैक फंगस की बीमारी में यूज होने वाला इंजेक्शन मार्केट में पूरी तरह से गायब है. मरीजों के परिजन अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद हताश हैं. इसी तरह परेशान एक बेटी ने अपने पिता की जिंदगी बचाने के लिए सरकार से मदद की गुहार की है. सोशल मीडिया के जरिए सीएम शिवराज सिंह और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से मदद की गुहार मांग रही है.

मेरे पापा को बचा लो, एक बेटी ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार

ग्वालियर की रहने वाली रेनू शर्मा के पिता कोरोना से ठीक होने के बाद ब्लैक फंगस के शिकार हो गए हैं और वह पिछले 10 दिन से शहर के अपोलो अस्पताल में भर्ती है, लेकिन ब्लैक फंगस की बीमारी में प्रयोग होने वाले इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है इसलिए अस्पताल प्रबंधन ने इंजेक्शन का प्रबंध करने के लिए बोल दिया है. इंजेक्शन के लिए रेनू पिछले एक सप्ताह से कलेक्टर से लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों तक मिली, लेकिन किसी ने भी मदद नहीं की है. हालात यह है कि उसके पिता की तबीयत बिगड़ती जा रही है, लेकिन उसे इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है.

अब तक तीन बार हो चुका है ऑपरेशन, एक आंख भी गंवाई

रेनू के पिता का निजी अस्पताल में तीन बार ऑपरेशन हो चुका है, जिसमें डॉक्टरों ने एक आंख को पूरी तरह निकाल दिया है. शरीर में ब्लैक फंगस इंफेक्शन इतना ज्यादा है कि इंजेक्शन की लगातार जरूरत पड़ रही है, यही वजह है कि डॉक्टर ने परिजनों को जल्द से जल्द इंजेक्शन लाने का बोल दिया है. पिता का जीवन बचाने के लिए बेटी लगातार एक सप्ताह से दर-दर भटक रही है, लेकिन कोई भी अधिकारी और प्रशासन मदद के लिए सामने नहीं आया है. यही वजह है कि अब सोशल मीडिया के जरिए वह मदद की गुहार लगा रही है.

कलेक्टर और स्वास्थ्य अधिकारियों से गुहार काम नहीं आई

सोशल मीडिया के जरिए रेनू ने कहा है कि पिछले 1 सप्ताह से जिला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और एसडीएम के पास गई, लेकिन वहां से भी कोई मदद नहीं मिली. उसके बाद स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटे, लेकिन इंजेक्शन का इंतजाम नहीं हो पाया है। रेनू शर्मा ने कहा कि वे 1 सप्ताह में लगभग 800 से अधिक कॉल कर चुकी है, लेकिन अभी तक मदद नहीं मिल पाई है।

शिवराज, सिंधिया से लगाई मदद की गुहार

एक सप्ताह से दर-दर भटक रही रेनू ने हताश होकर अब सोशल मीडिया के जरिए सीएम शिवराज सिंह चौहान और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से मदद की गुहार लगाई है. सोशल मीडिया के जरिए रेनू ने कहा कि उसके पिता की मदद करें. रोज उसके पिता को 5 से 6 इंजेक्शन लगना है, लेकिन इंजेक्शन का इंतजाम नहीं हो पा रहा है.

सम्बंधित खबरे

बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

 ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

 ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!