अब बिना अपॉइंटमेंट के लगेगी 18-44 साल वालों को वैक्सीन

कोरोना वायरस को रोकने के लिए सरकार पूरी कोशिश में लगी हुई है। इस महामारी को काबू करने के लिए वैक्सीनेशन अभियान के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। ऐसे में केंद्र का पूरा ध्यान टीकाकरण पर है। कोविड के तीसरी लहर की चेतावनी से पहले 18 साल से ऊपर के लोगों को टीका लगाना जरूरी है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नियम में बड़ा बदलाव कर दिया है। जनता की सहूलियत के लिए ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन और अपॉइंटमेंट की शुरुआत की है। हालांकि सुविधा का लाभ सिर्फ सरकारी वैक्सीनेशन केंद्रों पर उठाया जा सकेगा।

सरकार के इस फैसले से उन्हें बेहद फायदा होगा, जिन्हें रजिस्ट्रेशन कराने में तकलीफ हो रही है। यहां रजिस्ट्रेशन होने के बावजूद वैक्सीन के लिए स्लॉट नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकार के फैसले पर इस सुविधा का उपयोग किया जाएगा। 18 से 44 साल के लिए ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन और अपॉइंटमेंट को खोलने का फैसला राज्य सरकारों के ऊपर निर्भर है। जिससे टीके की बर्बादी नहीं हो और लाभार्थियों को समय पर डोज लग सके।

मंत्रालय ने कहा है कि 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए केवल ऑनलाइन अपॉइंटमेट की सुविधा से टीकाकरण सेंट्रर्स पर भीड़भाड़ नहीं हुई है। राज्यों द्वारा दिए गए सुझावों के तहत केंद्र सरकार ने अब कोविन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऑनसाइन पंजीकरण की सुविधा देने का निर्णय लिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!