कैसे भूल गए बाबा रामदेव,जब खुद ली थी एलोपैथी की शरण। बालकृष्ण को भी ले जाया गया था AIIMS

बाबा रामदेव एक योग गुरु के साथ ही एक बड़े व्यापारी भी है। जो लोगो को भावनात्मक(emotionally) रूप से ब्लैक मेल करके अपने धंधे को बढ़ाते है। बाबा ने स्वदेशी जागरण मच के तहत अपनी दुकान भारत में जमाई थी ,यह बात किसी से नहीं छिपी है। बाबा ने योग के माध्यम से अपनी पहुंच घर घर में बनाई। उसके बाद उन्होंने अपना खेल खेलना शुरू किया।देखते ही देखते पतंजलि कंपनी हजारो करोड़ की कंपनी बन गई। अभी हाल ही में बाबा रामदेव ने इंदौर की रूचि सोया कंपनी को ख़रीदा है। कमाल की बात यह है कि योग सिखाने वाला बाबा रातों रात अरब पति कैसे बन गया। आप योग सिखाये। लेकिन किसी अन्य पद्धिति को बकबास बोलने का अधिकार किसने दिया।

देहरादून के हिमालयन अस्पताल में भर्ती
आर्ट ऑफ लिविंग वाले श्री श्री रविशंकर अस्पताल पहुंचे थे और उन्होंने रामदेव का उपवास खत्म करवाया था।

एलोपैथी एक स्टूपिड साइंस है यह बात योग गुरू रामदेव ने हाल ही में कही थी, व्हाट्सएप पर फॉरवर्ड किए मैसेज का हवाला देते हुए बयान पर घिरे तो स्वास्थ्य मंत्री की ओर से दबाव बना तो गलती मान ली, भले ही पतंजलि आयुर्वेद के सर्वेसर्वा ने अपनी टिप्पणी वापस लेते हुए मामला शांत कर दिया हो, पर कहीं खुद उन्होंने और उनके करीबी सहयोगी आचार्य बालकृष्ण ने इसी एलोपैथी की शरण ली थी। बात अन्ना आंदोलन के समय की है, देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाजें बुलंद थी। रामदेव भी तब मुखर होकर मोर्चा खोल रहे थे. वह दिल्ली के रामलीला मैदान में अनशन पर बैठ गए थे। 4 जून सन 2011 की शाम तत्कालीन केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने दावा किया कि उन्हें अनशन खत्म करने से जुड़ी रामदेव की चिट्ठी मिली है। हालांकि योग गुरु ने उनके दावे को झूठ करार दिया, थके रामदेव रात को नींद नहीं ले रहे थे। तभी वहां पुलिस पहुंची जिसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया था। बाबा कुछ ही देर में मंच पर आए और स्टेज से अचानक कूद पड़े। इस बीच आंसू गैस के गोले दागे गए थे, सलवार कमीज में रामदेव नई दिल्ली निकले तो पुलिस ने पकड़ लिया और वहां से देहरादून भेज दिया गया। हालांकि वह वहां भी अनशन पर अड़े रहे थे, पर योग गुरु की जिद की वजह से उनका स्वास्थ्य गड़बड़ा गया था। उन्हें देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल शिफ्ट किया गया था। रामदेव को इस दौरान बी पी की दिक्कत हुई थी। साथ ही उनका करीब 5 किलो वजन भी कट गया था। यह बात 10 जून के आसपास की है, रामदेव का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने मीडिया के सामने बताया था कि रामदेव के कई पैरामीटर्स में गिरावट आ गई थी। डॉक्टरों ने तब इलाज किया था आईसीयू के बराबर में एक रूम था। जहां उन्हें रखा गया था सेलाइन के साथ विटामिंस दिए गए थे, बता दें कि सलाइन सॉल्यूशन एक सरल लेकिन बहुत शानदार चीज है। जिन मामलों में डिहाइड्रेशन के जोखिम से जान जाने का खतरा हो उनमें यह जिंदगी बचाने की क्षमता रखता है नमकीन घोल को लोग सलाइन सॉल्यूशन के रूप में भी जानते हैं। बरहाल बाद में आर्ट ऑफ लिविंग वाले श्री श्री रविशंकर अस्पताल पहुंचे थे और उन्होंने रामदेव का उपवास खत्म करवाया था। बालकृष्ण भी रामदेव के साथ अस्पताल में थे। यही नहीं 23 अगस्त 2019 को बालकृष्ण की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी बताया गया कि वह बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें पतंजलि योगपीठ के नजदीक एक अस्पताल ले जाया गया। वहां के मेडिकल जांच करने वाले डॉक्टरों ने बताया था कि उन्हें जब यहां लाया गया तो वह सही से बोल नहीं पा रहे थे, कि उन्हें क्या दिक्कत है। सभी टेस्ट नॉर्मल है पर न्यूरो को ध्यान में रखते हुए एम्स रेफर किया है, बाद में ऋषिकेश स्थित एम्स ले जाया गया था। जहां उनका इलाज हुआ था इस दौरान कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। वैसे रामदेव के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने पत्रकारों से कहा था कि चिंता की बात नहीं है आचार्य बालकृष्ण की हालत स्थिर है।

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!