बंगाल और ओडिशा के तट से 26 को टकरा सकता है ‘यास’

नई दिल्ली।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया है। इस दबाव वाले क्षेत्र के सोमवार तक चक्रवाती तूफान यास में बदलने की संभावना है। यह बहुत गंभीर चक्रवात के रूप में 26 मई को बंगाल और ओडिशा तटों को पार करेगा।

आइएमडी के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने कहा कि दबाव वाले क्षेत्र के उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और 24 मई की सुबह तक चक्रवात और इसके अगले 24 घंटों के दौरान बहुत गंभीर चक्रवात में बदलने की संभावना है। यह उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ता रहेगा, और ताकतवर होता जाएगा। 26 मई की सुबह तक बंगाल और उत्तर ओडिशा तटों के समीप उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पहुंचेगा। चक्रवात के कारण 155 से 165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात यास से निपटने के लिए रविवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में राज्यों एवं केंद्र सरकार की एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा की और समुद्री गतिविधियों में शामिल लोगों को समय से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में बताया कि मोदी ने अधिकारियों से राज्यों के साथ करीबी समन्वय स्थापित कर काम करने को कहा, ताकि अत्यधिक जोखिम वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

ट्रेनों का परिचालन अस्थायी तौर पर रद

चक्रवाती तूफान यास की आशंका के मद्देनजर सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए भुवनेश्वर, पुरी, यशवंतपुर आदि स्टेशनों से चलने वाली कुछ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अस्थायी तौर पर रद कर दिया गया है।

लोंगो को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू

वहीं, चक्रवात को लेकर ओडिशा की सरकार पूरी तरह से अलर्ट है। संभावित तूफान बालेश्वर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर ,पूरी, गंजाम, मयूरभंज, जाजपुर, नयागढ़, खुर्दा कंटक और गजपति जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से जिलों में समुद्र तट के किनारे पर रहने वाले लोगों को संभावित स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!