जून के पहले हफ्ते से खुलने लगेगा देश

देश में कोरोना की दूसरी लहर लगभग जा चुकी है। अब संक्रमण केस में लगातार गिरावट हो रही है। ऐसे में राज्य सरकार अब कोरोना कर्फ्यू हटाने पर विचार कर रही है। कई प्रदेशों में 1 जून के बाद जनता को राहत मिलने लगेगी। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पांबदियां हटाने पर सावधानी बरतने को कहा है। उन्होंने कहा कि पॉजिटिविटी रेट के दायरे में आने पर इसे देखना हो कि केस फिर से बढ़ने ना लगे।

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘जहां संक्रमण दर 10 फीसद से नीचे है या कम हो रहे हैं। वहीं पर लॉकडाउन हटना चाहिए। ऐसे जिलों की संख्या में वृद्धि हुई है।’ उन्होंने बताया कि नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और बिहार में संक्रमण दर पांच फीसद से कम या उसके आसपास आ गया है। प्रदेशों में पॉजिटिविटी की दर और नए मामलों की संख्या मार्च के अंतिम हफ्ते के स्तर पर थी, जब लॉकडाउन नहीं था। राज्यों ने लॉकडाउन का फैसला 15 अप्रैल के आसपास लिया था। जब कई जगहों पर संक्रमण दर 36-37 फीसद तक पहुंच चुकी थी।

अधिकारी ने कहा कि उन राज्यों को ज्यादा सतर्क होने की जरूरत है जहां पॉजिटिविटी दर कम होने के बावजूद सक्रिय मामलों की संख्या बहुत ज्यादा है। लॉकडाउन हटाने का फैसला प्रदेश सरकारों को अपने मेडिकल ढांचे, संक्रमण दर और एक्टिव मामलों के आधार पर करना होगा। बता दें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्थानीय स्तर पर लऑकडाउन के लिए संक्रमण दर के 10 फीसद से अधिक होने और ऑक्सीजन व आइसीयू बेड्स 60 फीसद भर जाने का मानदंड रखा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!