सिंधिया ने राजीव गांधी को बताया आधुनिक भारत का निर्माता, फिर यह लाइन हटा दी; क्या BJP में सच लिखने में भी डर

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई को पुण्यतिथि है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें नमन करते हुए सोशल मीडिया स्वर्गीय राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता बताया, लेकिन ट्रोल हुए तो कुछ ही देर में सिंधिया बैकफुट पर आए गए। उन्होंने इस लाइन को हटा दिया। इससे सिंधिया को घेरने का कांग्रेस को एक बार फिर मौका मिल गया। उसने कहा कि यह मोदी-शाह की पार्टी है, कांग्रेस नहीं जहां विचारों की स्वतंत्रता है।


इसको लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वय नरेंद्र सलूजा ने सोशल मीडिया पर सिंधिया को टैग करते हुए लिखा- क्या बीजेपी में एक जनसेवक को सच लिखने में भी इतना डर है? ये (बीजेपी) मोदी-शाह की पार्टी है, कांग्रेस नहीं। जहां विचारों की स्वतंत्रता है।


पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेता डा. धर्मेद्र बापजेपी को टैग करते हुए लिखा- सिंधिया के बैकफुट पर आने पर मुझे आश्चर्य नहीं हुआ। डा. बाजपेयी ने लिखा था कि जैसे ही सिंधियाजी ने भारत रत्न राजीव गांधी को आधुनिक भारत के निर्माता कहा, शायद सुल्तान-ए-हिंद नाराज हो गए। फिर यह लाइन हटाकर सुल्तान को खुश करने का प्रयास किया। इस नाजुक समय में सुल्तान की खुशी का ध्यान रखना क्यों जरूरी है, सभी बेहतर जानते हैं।

कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने लिखा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जी स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आपके द्वारा उनका स्मरण स्वागतारोग्य पर पहला ट्वीट डिलीट कर दूसरा करना आश्चर्यजनक है। शायद स्वयंभू विश्वगुरु आपके द्वारा राजीव जी को आधुनिक भारत का निर्माता लिखने से तिलमिला गए होंगे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया की स्व. राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता बताने और फिर इस लाइन को सोशल मीडिया अकाउंट से हटाने को लेकर जानकारों का मानना है कि सिंधिया ने राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर राजनीतिक शिष्टाचार के तहत श्रद्धांजलि अर्पित की है। वैसे भी गांधी परिवार से उनका गहरा रिश्ता रहा है। लेकिन बीजेपी कैडर बेस पार्टी है और यहां सामूहिक निर्णय होते हैं।

इसकी एक वजह यह भी है कि बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आधुनिक भारत के निर्माण का शिल्पकार प्रचारित कर रही है। ऐेसे में सिंधिया का सोशल मीडिया पर इसका श्रेय राजीव गांधी को देना पार्टी लाइन के खिलाफ माना जाएगा। वैसे भी सिंधिया एक साल से ज्यादा समय से केंद्र में मंत्री बनने का इंतजार कर रहे हैं।

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!