Sensex 975 अंक चढ़ा, 15,150 अंक के ऊपर बंद हुआ Nifty

नई दिल्ली ।

बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों की मजबूत लिवाली की बदौलत घरेलू शेयर बाजार सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को भारी बढ़त के साथ बंद हुए। BSE Sensex 975.62 अंक यानी 1.97% की तेजी के साथ 50,540.48 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, NSE Nifty 269.25 अंक यानी 1.81 फीसद के उछाल के साथ 15,175.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। NSE Nifty पर HDFC Bank, SBI, IndusInd Bank, ICICI Bank और Axis Bank के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। वहीं, Grasim Industries, Power Grid Corp, Dr Reddy’s Labs, IOC और Eicher Motors के निवेशकों को शुक्रवार को नुकसान उठाना पड़ा।

सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में सभी सेक्टोरल इंडिक्स बढ़त के साथ बंद हुए। Nifty Bank और Nifty PSU Bank में तो तीन-तीन फीसद का उछाल देखने को मिला। BSE Midcap और Smallcap Indices में 0.5-0.5 फीसद की तेजी देखने को मिली।

हरे निशान के साथ बंद हुआ Sensex

Sensex पर शुक्रवार को HDFC Bank, SBI, IndusInd Bank, ICICI Bank, Axis Bank और HDFC के शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला। इनके अलावा Kotak Mahindra Bank, Bharti Airtel, Asian Paints, Maruti, Bajaj Auto, Nestle India, Infosys, ITC, NTPC, अल्ट्राटेक सीमेंट, ONGC, Reliance Industries, Bajaj Finance, टेक महिंद्रा, हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, टीसीएस, एचसीएल टेक, लार्सन एंड टुब्रो, सन फार्मा, टाइटन और बजाज फिनजर्व के शेयर भी हरे निशान के साथ बंद हुए।

दूसरी ओर, डॉक्टर रेड्डीज और पावरग्रिड के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

जान लीजिए शेयर बाजार में इस तेजी की वजह

LKP securities में प्रमुख (शोध) एस रंगनाथन ने कहा, ”SBI की कमाई के मजबूत आंकड़ों से बैंकिंग शेयरों में लिवाली और प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद तथा केंद्रीय बैंक द्वारा सरप्लस राशि केंद्र सरकार को ट्रांसफर करने के फैसले से बाजार को मजबूती मिली। ब्रॉडर मार्केट में भी अच्छी-खासी गतिविधि देखने को मिली। कोरोना के नए मामलों में कमी का ट्रेंड इसमें सहायक सिद्ध हुआ।”

रिलायंस सिक्योरिटीज में प्रमुख (रणनीति) बिनोद मोदी ने कहा कि मुख्य रूप से फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में तेजी से घरेलू शेयर बाजारों में रिकवरी देखने को मिली। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर के मई के आखिर या जून के मध्य तक पीक पर पहुंचने का आकलन सही दिख रहा है और इस बात की उम्मीद लग रही है कि दूसरी लहर का प्रतिकूल असर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के बाद नहीं दिखेगा। दूसरी ओर, प्रतिदिन आने वाले नए मामलों में कमी से भी निवेशक सहज हुए हैं।

अन्य शेयर बाजारों का हाल

अन्य एशियाई बाजारों की बात की जाए तो शंघाई और सिओल में शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, टोक्यो और हांगकांग में बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार पर बढ़त देखने को मिल रही थी।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!