कोरोना काल में BSNL का अपने ग्राहकों को तोहफा, 100 मिनट मुफ्त टॉक टाइम और एक्स्ट्रा वैलिडिटी

बीएसएनएस ने कोरोना काल में बड़ा निर्णय लेते हुए अपने प्रीपेड ग्राहकों को तोहफा दिया है। जिन कस्टमरों ने 1 अप्रैल से अपने सिम की वैधता चालू रखने के लिए रिचार्ज नहीं कर पाए हैं। उनकी वैधता 31 मई तक बढ़ा दी गई है। साथ ही टेलीकॉम कंपनी ने 100 मिनट का मुफ्त टॉत टाइम देने का भी निर्णय लिया है। दरअसल कई राज्यो में लॉक डाउन लगा हुआ है। ऐसे में कई उपभोक्ता अपने बीएसएनएल सिम की वैधता समाप्त होने पर भी कनेक्शन चालू रखने के लिए रिचार्ज नही करा पाए हैं। इन कस्टमरों के मोबाइल पर अब बीएसएनएल की इनकमिंग कॉल भी नहीं आ रही है। बीएसएनएल उत्तर प्रदेश पूर्वी सर्किल के महाप्रबंधक ( विक्रय एवं विपणन) मोहम्मद जफर इकबाल ने कहा कि लॉकडाउन के कारण कई उपभोक्ता समय से वैलिडिटी विस्तार का रिचार्ज नहीं करा पाए हैं और उनकी सेवाएं बंद हो गयी हैं। संकट की इस घड़ी में, बीएसएनएल ऐसे सभी उपभोक्ताओं के मोबाइल नम्बर की वैधता को 31 मई 2021 तक मुफ्त में बढ़ा रहा है। जिनकी वैधता 1 अप्रैल 2021 को या उसके बाद समाप्त हो गई है। जिससे उपभोक्ताओं को इनकमिंग कॉल मिलती रहे। इसके अलावा बीएसएनएल सभी को 100 मिनट का मुफ्त कॉलिंग की सुविधा भी दे रहा है, ताकि उन्हें इस कठिन समय के दौरान अपने प्रियजनों के संपर्क में रहने में मदद मिल सके।

यह सुविधा उन सभी उपभोक्ताओं के लिए है जिनकी वैधता एक अप्रैल 2021 को या उसके बाद समाप्त हो गई है। वही बीएसएनएल कम आय वाले ग्राहकों के लिए कई किफायती लंबी अवधि के पैक भी लाया है। प्लान वाउचर 106/107 में 100 मिनट्स , तीन जीबी डाटा , वैधता 100 दिन और बीएसएनएल ट्यून प्रथम 60 दिन तक मिलती है। इसी तरह प्लान वाउचर 197 में अनलिमिटेड कालिंग, दो जीबी डाटा प्रतिदिन, 100 एसएमएस प्रतिदिन, बीएसएनएल ट्यून और ज़िंग म्यूजिक कंटेंट प्रथम 18 दिन, वैधता 180 दिन के साथ, प्लान वाउचर 397 में अनलिमिटेड कालिंग, दो जीबी डाटा प्रतिदिन, 100 एसएमएस प्रतिदिन, बीएसएनएल ट्यून और लोकधुन कंटेंट प्रथम 60 दिन वैधता 365 दिन मिलेगी। उपभोक्ता रिचार्ज करने के लिए माय बीएसएनएल मोबाइल ऐप, बीएसएनएल वेबसाइट और अन्य लोकप्रिय वॉलेट पर भी जा सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!