पुलिस को मिला पिटाई का इनाम! SP ने ASI और आरक्षक को किया निलंबित, जानें पूरा मामला

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुलिस की वर्दी के दागदार होने का मामला सामने आया है. आम लोगों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ही भक्षक बन गए. अब युवक की पिटाई मामले में एसपी ने एएसआई और आरक्षक को निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही उन दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है.

पूरा मामला दरिमा थाना क्षेत्र के करजी गांव का है. दो दिन पहले दो पुलिसकर्मी ने एक युवक के घर में घुसकर पिटाई की थी. इस मामले को पुलिस लगातार टालने की कोशिश कर रही थी, लेकिन जब मीडिया में खबर सामने आई, तब पुलिस महकमा हरकत में आया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की.पीड़ित युवक ने आरोप लगाया था कि दरिमा थाना में पदस्थ एएसआई अरुण गुप्ता और कोतवाली थाने में पदस्थ आरक्षण सत्येंद्र दुबे ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की है. वही पुलिसकर्मियों ने आरोप लगाया था कि युवक ने उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ा है. जबकि ऐसा कोई प्रमाण पुलिसकर्मियों के पास मौजूद नहीं था. ऐसे में युवक ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी.

इस मामले में ग्रामीण सीएसपी चंचल तिवारी ने बताया कि युवक की शिकायत के बाद पुलिसकर्मी एएसआई अरुण गुप्ता और आरक्षक सत्येंद्र दुबे को निलंबित कर दिया गया है. एसपी ने यह कार्रवाई की है. इसके अलावा इनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है.

सम्बंधित खबरे

एक साल पहले किया था सामूहिक दुष्कर्म, हुई 20 साल की सजा

न्यायालयीन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली जनजाति समाज की नाबालिग बालिका 1 अप्रैल 2023 को शादी समारोह से देर रात घर वापस लौट…

गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, अधिनियम के तहत जो भी अपराध करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, हमने सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस अधिनियम के…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!