इंडोनेशिया दुनिया की सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है। इस देश का इजराइल के साथ औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं है और इजराइल का दूतावास भी यहां नहीं है। यूनाइटेड मुस्लिम स्टूडेंट एक्शन ग्रुप की ओर से आयोजित मार्च में प्रदर्शनकारी ‘अल्लाह हू अकबर’ और ‘ आजाद फिलीस्तीन’ के नारे लगा रहे थे। इस समूह के प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में गाजा में हवाई हमले की निंदा करने वाली तख़्तियां ले रखी थीं तथा ये इजराइल को अमेरिका के समर्थन की भी निंदा कर रहे थे।
अधिकारियों ने यहां प्रदर्शनकारियों से सामाजिक दूरी बनाए रखने की चेतावनी दी ताकि कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे से बचा जा सके। इंडोनेशिया लंबे समय से फलस्तीन का समर्थन करता रहा है और राष्ट्रपति जोको विडोडो ने हवाई हमले की निंदा की है। उन्होंने रविवार को एक ट्वीट में कहा था कि इजराइल को अपना आक्रामक रवैया बंद करना चाहिए।









