मंगल ग्रह पर अपना रोवर उतार चीन बना अमेरिका के बाद दूसरा देश,

बीजिंग । चीन ने सफलतापूर्वक मंगल ग्रह पर अपना रोवर उतार लिया है। इसके साथ चीन अमेरिका के बाद कीर्तिमान बनाने वाला दूसरा देश बना है। चीन ने साल 2020 के जुलाई महीने में तियानवेन-1 मिशन मंगल की तरफ भेजा था। जो 15 मई 2021 की सुबह करीब पांच बजे के आसापास मंगल की सतह पर उतरा है। ऐसा नहीं है,कि चीन का यह रोवर धरती से उड़ा और सीधे मंगल ग्रह की सतह पर उतरा है। लाल ग्रह की सतह पर उतरने से पहले तियानवेन-1 ने तीन महीने मंगल ग्रह का चक्कर लगाया है।
इसके बाद तियानवेन-1 लैंडर अपने साथ झुरोंग रोवर को लेकर सतह की ओर बढ़ा। ये दोनों अपने ऑर्बिटर से अलग हुए। जैसे ही ये मंगल ग्रह के वायुमंडल में आए…इनका भी ‘डर का सात मिनट’ शुरु हो गया। लेकिन चीन के डर का समय 9 मिनट का था। इसके बाद झुरोंग मंगल ग्रह के यूटोपिया प्लैनिशिया इलाके में उतरा है। यह मंगल ग्रह के उत्तरी गोलार्ध में उल्कापिंड के टकराने से बनी घाटी में स्थित है। 
तियानवेन-1 ने लैंडिंग से पहले अपने छोटे लैंडिंग रॉकेट्स ऑन किए। इनकी वजह से तियानवेन की गति कम हो गई और कुछ ही सेकेंड्स में वहां धीरे-धीरे करके लाल ग्रह की सतह पर उतरा। चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने शुरुआत में अपनी लैंडिंग की सफलता की खबर आधिकारिक रूप से नहीं बताई थी। इसके अलावा मकाउ यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन चाइना ने इसकी जानकारी दी। चीन झुरोंग नाम अपने आग के देवता के नाम पर दिया है। तियानवेन लैंडर पर एक रैंप बना है, जिसके जरिए रोवर नीचे उतरेगा।ये माना जा रहा है कि रोवर को मंगल ग्रह पर 90 दिन बिताने हैं। जो धरती के 93 दिनों के बराबर होते हैं। मंगल ग्रह पर दिन धरती के दिन से 40 मिनट लंबा होता है। 
मंगल पर उतरने से पहले तियानवेन के ऑर्बिटर लाल ग्रह की मिट्टी के मिश्रण और बर्फ आदि की खोज की है। माना जाता है कि यूटोपिया प्लैनेशिया में बर्फीले पानी की मात्रा बहुत ज्यादा है। क्योंकि यहां मिट्टी के नीचे बर्फ की चादरें हो सकती हैं। नासा का वाइकिंग-2 भी साल 1976 में इसी जगह पर उतरा था। झुरोंग एक छह पहिए वाला रोवर है। यह नासा के मार्स रोवर स्पिरिट और ऑप्च्यूनिटी के बराबर ही है।इसपर छह साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स लगे हैं। जिसमें दो पैनोरोमिक कैमरा, ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार और मैग्नेटिक फील्ड डिटेक्टर है। इसमें एक लेजर भी है, जो पत्थरों को तोड़ सकता है, ताकि उनके कंपोजिशन का अध्ययन किया जा सके। तियानवेन-1 चीन का पहला मंगल पर लैंड होने वाला मिशन है। चीन ने अपना पहला मंगल मिशन 2011 में लांच किया था। इसका नाम था यिंगहुओ-1 यह रूस के फोबोस ग्रंट मार्स सैंपल रिटर्न मिशन के साथ भेजा गया था। लेकिन ये विफल हो गया था। 

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!