हत्या के आरोपी अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुशील कुमार फरार

नई दिल्ली

पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में मुख्य आरोपित ओलंपियन सुशील कुमार ने गिरफ्तारी से बचने की कवायद के तहत बाहरी दिल्ली स्थित रोहिणी कोर्ट का रुख किया है। सुशील कुमार ने अपने वकील के जरिये रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की है। मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, रोहिणी कोर्ट मंगलवार सुबह 10.30 बजे पहलवान सुशील कुमार की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई करेगा। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने पहलवान सुशील कुमार पर सोमवार को ही 1 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।

गौरतलब है कि इसी महीने 4 मई की रात को हुए विवाद के दौरान हरियाणा के रोहतक के मूलनिवासी पहलवान सागर धनखड़ की छत्रसाल स्टेडियम में हत्या कर दी गई थी। जब तक पूरा मामला सामने आते सुशील हत्या के बाद से ही फरार है। बताया जा रहा है कि सुशील कुमार उत्तराखंड के हरिद्वार में किसी आश्रम में शरण लिए हुए है। इसके साथ ही उसके साथ कुछ करीबी भी दिल्ली पुलिस से छिपते फिर रहे हैं। पुलिस लगातार शक जता रही है कि सुशील कुमार हरिद्वार (उत्तराखंड) में ही छिपा हुआ है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने मॉडल टाउन स्थित छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में आरोपित ओलंपियन सुशील कुमार की मुश्किलें अभी और बढ़ेंगी।

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को ही सुशील की गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। सुशील के अलावा, उसके करीबी अजय की गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पहलवान सागर हत्याकांड मामले में सुशील कुमार समेत कुल नौ लोग फरार चल रहे हैं। इनाम की राशि दोनों आरोपितों के सुराग देने वालों को दी जाएगी।

बता दें कि 4 मई की रात को सुशील कुमार कुछ गैंगस्टरों के साथ छत्रसाल स्टेडियम पहुंचा था। आरोप है कि स्टेडियम पर सुशील कुमार ने पहलवान सागर धनखड़ के साथ मारपीट की थी। झगड़े में सागर की हत्या कर दी गई थी। पुलिस को मौके से गाड़ियां भी मिली थीं, लेकिन हत्या की वजह सामने नहीं आ पाई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!