पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर उछाल

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मंगलवार को इस महीने 10वीं बार वृद्धि की गई और मुंबई में पेट्रोल 99 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया। दिल्ली और मुंबई समेत देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल की कीमत 27 पैसे तक और डीजल की 31 पैसे तक बढ़ाई गई जिससे इनके दाम नये रिकॉडर् स्तर पर पहुंच गये हैं।

देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार रही:

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 92.85 83.51
मुंबई 99.14 90.71
चेन्नई 94.54- 88.34
कोलकाता 92.92 86.35

ग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, मुंबई में पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 99.14 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। यह अनब्रांडेड पेट्रोल की कीमत है। ब्रांडेड पेट्रोल पहले से ही 100 रुपये के पार है। कंपनी का एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल आज मुंबई में 102.58 रुपये प्रति लीटर रहा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत 27 पैसे बढ़कर 92.85 रुपये प्रति लीटर हो गई। डीजल का मूल्य 29 पैसे बढ़कर 83.51 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। तेल विपणन कंपनियों ने 04 मई से अब तक 10 दिन कीमतों में वृद्धि की है जबकि पांच दिन दाम स्थिर रहे हैं।

इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 2.45 रुपये और डीजल 2.78 रुपये महंगा हो चुका है। पेट्रोल की कीमत चेन्नई में 23 पैसे और कोलकाता में 25 बढ़कर क्रमश: 94.54 रुपये और 92.92 रुपये प्रति लीटर रही। डीजल की कीमत मुंबई में 31 पैसे, चेन्नई में 27 पैसे और कोलकाता में 29 पैसे बढ़ी। एक लीटर डीजल मुंबई में 90.71 रुपये, चेन्नई में 88.34 रुपये और कोलकाता में 86.35 रुपये का बिका। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!