PM मोदी आज जिलाधिकारियों के साथ करेंगे संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र आज राज्य और जिलों के क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ कोरोना के दौरान उनके अनुभवों के बारे में संवाद करेंगे। इनमें से कई जिलों में कोरोना के मामलों और संक्रमण में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। विभिन्न राज्यों और जिलों में covid-19 के खिलाफ लड़ाई में क्षेत्रीय स्तर के अधिकारियों द्वारा आगे बढ़कर नेतृत्व किया जा रहा है। उनमें से कई ने अच्छी पहल की हैं और कल्पनाशील समाधान लागू किए हैं। इन पहलों की सराहना से प्रभावी प्रतिक्रिया योजना के विकास, आवश्यक नीतिगत हस्तक्षेपों की लक्षित रणनीति कार्यान्वयन और समर्थन देने में सहायता मिलेगी।

कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं जिसमें प्रसार पर नियंत्रण के लिए सख्त रोकथाम के उपाय सुनिश्चित करने से लेकर दूसरी लहर की देखरेख के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारी, स्वास्थ्य कार्यबल की अग्रिम उपलब्धता और लॉजिस्टिक के लिए एक निर्बाध आपूर्ति श्रृंखला शामिल हैं जिन्हें देशभर में दोहराया जा सकता है।

अधिकारी विशेष रूप से अर्ध शहरी और ग्रामीण इलाकों में covid-19 के खिलाफ जारी लड़ाई के लिए प्रधानमंत्री के साथ होने वाले इस संवाद के माध्यम से मिले सुझावों और सिफारिशों के अलावा कुछ सर्वश्रेष्ठ प्रक्रियाओं को साझा करेंगे। बैठक में कर्नाटक, बिहार, असम, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गोवा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के अधिकारी भाग लेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!