कोरोना के नए मामलों में लगातार दर्ज की जा रही गिरावट

नई दिल्ली।

देश के ज्यादातर हिस्सों को कोरोना महामारी की दूसरी लहर से राहत मिलने लगी है। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों को छोड़कर शेष प्रदेशों में नए मामलों में तेजी से गिरावट आ रही है और उसी के अनुपात में सक्रिय मामले भी कम हो रहे हैं। अगर पिछले पांच दिनों की ही बात करें तो सक्रिय मामले करीब दो लाख कम हुए हैं और नए मामलों में भी एक लाख की गिरावट नजर आ रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सोमवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान 2,81,837 नए मामले सामने आए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 35,12,674 पर आ गई है। जबकि, पांच दिन पहले यानी 12 मई को 3,62,632 मरीज मिले थे और 37,06,080 एक्टिव केस थे।

दिनांक नए मामले एक्टिव केस

16 मई 2,81,837 35,12,674

15 मई 3,10,757 36,13,507

14 मई 3,27,257 36,69,445

13 मई 3,43,005 37,00,327

12 मई 3,62,632 37,06,080

कम नहीं हो रही दैनिक मौतें

मंत्रालय के मुताबिक इस दौरान ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, लेकिन चिंता की बात यह है कि दैनिक मृतकों की संख्या नहीं घट रही। पिछले कुछ दिनों से रोजाना औसत चार हजार लोगों की जान जा रही है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत जिन प्रमुख राज्यों में दैनिक मामले लगातार कम हो रहे हैं, वहां भी मृतकों की संख्या घट नहीं रही है।

उबरने की दर में लगातार सुधार

कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2.50 करोड़ के करीब पहुंच गया है। इनमें से करीब 2.12 करोड़ मरीज पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं और 2.74 लाख की जान जा चुकी है। मरीजों के उबरने की दर बढ़कर 84.81 फीसद हो गई है। मृत्युदर 1.10 फीसद है, जो पिछले कुछ दिनों से 1.09 फीसद पर स्थिर बनी हुई थी। कुल संक्रमितों के अनुपात में सक्रिय मामले 14.09 फीसद हैं।

कर्नाटक में तीन महीने में पहली बार नए मरीजों से ज्यादा लोग हुए ठीक

कर्नाटक समेत दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। आंध्र प्रदेश में तो 24 हजार से ज्यादा नए मामले हैं। महामारी के सामने आने के बाद से राज्य में एक दिन में कभी इतने मामले नहीं मिले थे। लेकिन कर्नाटक में तीन महीने में पहली बार कर्नाटक में एक दिन में नए मामलों (31,531) की तुलना में ज्यादा मरीज (36,475) ठीक हुए हैं।

रविवार को 15.73 लाख टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए रविवार को देश भर में 15,73,515 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक कुल 31 करोड़ 64 लाख 23 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!