जम्मू-कश्मीर की दो जेलों में 92 कैदी कोरोना वायरस से हुए संक्रमित

जम्मू-कश्मीर की दो जेलों में 92 कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि किसी भी कैदी में कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं था और सभी को अलग कोठरी में रखा गया है। उधमपुर और कुपवाड़ा जिले के कारागार में की गई ‘रैपिड एंटीजन’ जांच (आरएटी) के बाद अब यहां कुल 115 कैदी संक्रमित हैं। इन जेलों में 4,570 से अधिक कैदी बंद हैं।

प्रमुख अलगाववादी नेता एवं तहरीक-ए-हुर्रियत के अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ सेहराई की कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद पांच मई को सरकारी अस्पताल में मौत हो गई थी, जो उधमपुर जिला जेल में बंद थे। इसके करीब दो सप्ताह बाद ही दोनों जेलों में विशेष जांच अभियान चलाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि उधमपुर जेल में सबसे अधिक 72 कैदी और सात जेल के कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उन्होंने बताया कि जेल परिसारों में 479 कैदियों की आरएटी जांच की गई है। कुपवाड़ा जिला जेल के 279 कैदियों में से 20 संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि संक्रमित पाए गए किसी भी कैदी में कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं था और इन सभी को अलग कोठरी में रखा गया है।

गौरतलब है कि पिछले साल राजौरी जिला जेल और भद्रवाह उप जेल में दो बुजुर्ग कैदियों की कोरोना वायरस से मौत हो गई थी। वहीं, अन्य 540 कैदी संक्रमण से उबर गए थे। इससे पहले, 10 मई को कठुआ जिला जेल में 21 कैदी संक्रमित पाए गए थे। जबकि कुछ दिन पहले जम्मू जिला जेल में एक और एक कैदी सेंट्रल जेल कोट भलवाल जम्मू में संक्रमित मिला था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!