मोदी ने नामांकन दाखिल किया

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी लोकसभा सीट से दूसरी बार पर्चा भरा। डोमराजा जगदीश चौधरी, मदन मोहन मालवीय की मुंहबोली बेटी अन्नपूर्णा शुक्ला, कृषि वैज्ञानिक राम शंकर पटेल और संघ कार्यकर्ता सुभाष गुप्ता मोदी के प्रस्तावक बने। इस दौरान एनडीए के सात सहयोगी दलों के प्रमुख नेता भी मौजूद रहे। मोदी ने अन्नपूर्णा शुक्ला और प्रकाश सिंह बादल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

कलेक्टोरेट पहुंचने से पहले मोदी ने काल भैरव मंदिर में पूजा की। मोदी के नामांकन भरने के दौरान एनडीए का शक्ति प्रदर्शन नजर आया। बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल, अन्नाद्रमुक नेता ओ पन्नीरसेल्वम और थम्बीदुरई, लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान, अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल और एनडीपीपी नेता और नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो बनारस पहुंचे। इन सभी का भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने स्वागत किया। भाजपा की तरफ से शाह के अलावा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, उत्तरप्रदेश के प्रभारी जेपी नड्डा, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मौजूद रहे।

मोदी ने कहा- सबसे ज्यादा वोटों से जीत भले न मिले, लोकतंत्र जीतना चाहिए

नामांकन से पहले बूथ अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा- मोदी सबसे ज्यादा वोट से जीते या न जीते, लोकतंत्र जीतना चाहिए। मोदी ने यह भी कहा कि काशी को तो कल ही जीत लिया। उनका इशारा गुरुवार को उनके द्वारा किए गए मेगा रोड शो में उमड़े जनसैलाब की ओर था। प्रधानमंत्री ने कहा- मैं गंदी से गंदी चीज को भी खाद बनाता हूं और इसमें कमल खिलाता हूं।

मोदी ने आगे कहा कि वाराणसी का चुनाव ऐसा होना चाहिए कि देश के पॉलिटिकल पंडितों को उस पर किताब लिखने का मन कर जाए। हर किसी का दिल जीतना है। हमारा केंद्र बिंदु मतदाता होना चाहिए। न मोदी होना चाहिए, न प्रतिस्पर्धी होना चाहिए। इसी एक बात को लेकर आप चलेंगे।

गुरुवार को रोड शो और गंगा आरती की थी

मोदी ने गुरुवार को वाराणसी में सात किमी लंबा रोड शो किया था, जो दशाश्वमेध घाट पर खत्म हुआ। मोदी यहां गंगा आरती में शामिल हुए। आरती के बाद मोदी ने गंगा की पूजा-अर्चना भी की। मोदी ने रोड शो के बाद एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा, ”पांच वर्ष पहले जब काशी की धरती पर मैंने कदम रखा था, तब कहा था कि मां गंगा ने मुझे बुलाया है। गंगा ने ऐसा दुलार दिया, काशी के बहन-भाइयों ने इतना प्यार दिया कि बनारस के फक्कड़पन में ये फकीर भी रम गया।आपके प्यार और अधिकार का मतलब ये हुआ कि आपने चुनाव संभाल लिया। विजय के बाद आपका धन्यवाद करने आऊंगा।”

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!