वैक्सीन उत्पादन बढ़ाने के लिए पूरी कोशिश जारी : अदार पूनावाला

नई दिल्ली।

देश में कोरोना टीके की कमी के बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआइआइ) के प्रमुख अदार पूनावाला ने शनिवार को कहा कि वैक्सीन की मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन में तेजी लाने की पूरी कोशिश की जा रही हैं। एसआइआइ के सीईओ अदार पूनावाला ने एक ट्वीट में कहा कि संस्थान भारतीय बाजार में प्राथमिकता से टीका उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश कर रहा हैं।

उन्होंने जेएसडब्ल्यू के चेयरमैन सज्जन जिंदल के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, ‘सीरम इंस्टीट्यूट में हम भारत के लिए प्राथमिकता से वैक्सीन उत्पादन बढ़ाने और नई वैक्सीन उतारने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हम जेएसडब्ल्यू के देश में चिकित्सीय ऑक्सीजन की आपूर्ति को पूरा करने के प्रयासों के लिए आभारी हैं। हम इस महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में एक साथ खड़े हैं।’

दरअसल, इससे पहले सज्जन जिंदल ने एसआइआइ, पूनावाला, भारत बायोटेक और उसके प्रबंध निदेशक कृष्णा एल्ला को ट्वीटर पर टैग कर कहा था, ‘कोरोना संक्रमण से जीतने का एक मात्र विकल्प देश में सभी को टीका लगाना है। भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा अपनी उत्पादन क्षमताओं को बढ़ाते हुए देखना बेहद अच्छा है।’

पिछले महीने सीरम इंस्टीट्यूट ने अमेरिका से वैक्सीन का कच्चा माल देने की गुजारिश की थी। लेकिन अब तक कच्चे माल की आपूर्ति नहीं हो पाई है। पिछले दिनों सीरम इंस्टीट्यूट के प्रमुख अदार पूनावाला ने कहा कि उन्होंने वैक्सीन उत्पादन से जुड़े कच्चे माल की सप्लाई पर लगी रोक को हटाने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति से गुजारिश की थी। इस पर उन्हें कच्चे माल की आपूर्ति का भरोसा दिया गया था, लेकिन अब तक अमेरिका से इसकी प्राप्ति नहीं हुई है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका वैक्सीन उत्पादन के बौद्धिक संपदा अधिकार में छूट के लिए राजी हुआ है। वैक्सीन उत्पादन के लिए जरूरी कच्चे माल के उत्पादन को लेकर अभी इस प्रकार की कोई रजामंदी नहीं हुई है। वैक्सीन उत्पादन से जुड़े फिल्टर्स, ट्यूबिंग, डिस्पोजेबल बैग जैसे कच्चे माल पर अमेरिका का वर्चस्व है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!