गाजा हिंसा के बाद बाइडन और नेतन्याहू ने की बातचीत

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ​इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा की स्थिति को लेकर बातचीत की है। नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक इजराइली नेता ने बाइडन को घटनाओं और इजराइल द्वारा की जा रही कार्रवाई या संभावित कदम की जानकारी दी।

नेतन्याहू ने बाइडन का किया धन्यवाद
नेतन्याहू ने बाइडन को आत्मरक्षा के अधिकार का अमेरिका द्वारा बिनाशर्त दिए गए समर्थन के लिए भी धन्यवाद दिया। बयान के मुताबिक बातचीत के दौरान नेतन्याहू ने इस बात पर जोर दिया कि इजराइल इसके लिए पूरा प्रयास कर रहा है कि जो हिंसा में शामिल नहीं हैं उन्हें किसी नुकसान से बचाया जाए। बाइडन और नेतन्याहू के बीच यह बातचीत शनिवार को इजराइल के हवाई हमले में गाजा सिटी में एक बहुमंजिला इमारत को निशाना बनाये जाने और उसे ध्वस्त करने के कुछ घंट के बाद हुई। इस इमारत में ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ और अन्य मीडिया संस्थानों के कार्यालय थे।

महमूद अब्बास ने भी की बाइडन से बात
वहीं दूसरी तरफ फिलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से फोन पर बात कर इजराइल से जारी संघर्ष में हस्तक्षेप करने और इजराइली पक्ष द्वारा फलस्तीन पर हो रहे हमलों को बंद करवाने का आह्वान किया। अब्बास ने अमेरिकी राष्ट्रपति को फोन कर उन्हें फलस्तीनी क्षेत्र में जारी हिंसा के बारे में ताजा जानकारी दी और साथ ही फलस्तीनी लोगों के खिलाफ इजराइली कार्रवाई को रुकवाने का आग्रह भी किया।

फलस्तीन के लोग शांति चाहते हैं: राष्ट्रपति
फलस्तीनी राष्ट्रपति ने बाइडन से कहा कि जब तक इलाके में इजराइली कब्जा हट नहीं जाता तब तक क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता स्थापित नहीं हो सकती। महमूद अब्बास ने कहा कि फलस्तीन के लोग शांति चाहते हैं और इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता स्वीकार करने के लिए भी तैयार हैं। बाइडन ने भी पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने के लिए हिंसा कम करने पर जोर दिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!