हमास के ठिकानों पर गरजी इजरायल की तोपें, हवाई हमले हुए तेज

गाजा।

इजरायल और फलस्तीन के बीच अब युद्ध तेज हो गया है। इजरायल ने गाजा में जमीन के नीचे सुरंग में बनाए गए हमास के ठिकानों को नष्ट करने के लिए भीषण बमबारी की। इजरायल की तोपों ने भी लगभग चालीस मिनट तक गोले बरसाए। हमास ने भी इजरायल के यरुशलम और तेल अवीव सहित कई शहरों पर जबर्दस्त रॉकेट हमले किए हैं। इजरायल ने कहा है कि लेबनान की तरफ से भी रॉकेट दागे गए। लेबनान ने इसका खंडन किया है।

अब तक 119 की मौत

फलस्तीनी अधिकारी के अनुसार अब तक 119 लोगों की मौत हो गई है, इनमें 31 बच्चे और 19 महिलाएं हैं। यहां 830 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इजरायल में मरने वालों की संख्या आठ है। इनमें छह नागरिक हैं।

40 मिनट तक गोलाबारी

गाजा पट्टी के उत्तरी और पूर्वी हिस्से में इजरायली सीमा पर तैनात तोपों से लगभग 40 मिनट तक गोलाबारी की गई। चश्मदीद लोगों का कहना है कि बार्डर के आसपास रहने वाले फलस्तीनियों का अब वहां से पलायन शुरू हो गया है।

गाजा में दो सौ घर नष्ट

संयुक्त राष्ट्र के समन्वय कार्यालय के अनुसार गाजा में लगभग दो सौ घर नष्ट हो गए हैं। सैकड़ों लोगों ने उत्तरी गाजा के स्कूल में शरण ली है। इजरायल के यहूदी और अरब मिश्रित आबादी में अब अ‌र्द्धसैनिक बल तैनात कर दिए गए हैं। यहां पर भी दंगे चल रहे हैं।

टैंकों ने बरसाए गोले

इजरायल के सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन कोनरिकस ने कहा है कि हमारी कार्रवाई में 160 हवाई जहाज, जमीनी सेना भाग ले रही है। टैंकों ने कुछ समय विशेष निशाने बनाकर गोले बरसाए हैं, लेकिन हम गाजा पट्टी में अब तक घुसे नहीं हैं।

अभी युद्ध चलने का संकेत

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा है कि उनके पूरे अभियान को अभी कुछ समय और लगेगा। इस बार हमास को कड़ा सबक सिखाना होगा।

यूएनएसी अधिवेशन रविवार को

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का रविवार को इजरायल-फलस्तीन के मुद्दे पर खुला अधिवेशन आयोजित किया गया है। अधिवेशन का अनुरोध चीन, ट्यूनीशिया और नार्वे ने किया है। सुरक्षा परिषद के 15 सदस्य इस मसले पर इस सप्ताह दो बार निजी तौर पर मिल चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने युद्ध को तत्काल रोकने की अपील की है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!