विदेश में बैठी प्रियंका ने वतन के लिए बढ़ाया हाथ, पति निक संग मिल जुटाए 1 मिलियन डाॅलर

लंदन |

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस संग विदेश में रह रही हैं। चाहे शादी कर प्रियंका विदेश चली गई हैं पर वह अपने देश से पूरी तरह जुड़ी हैं। यही कारण है कि कोविड की दूसरी लहर में वह भारत की मदद कर रही हैं। इसके साथ ही वह लोगों को भी बारत की मदद करने की अपील कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने पति निक जोनस और कई लोगों के साथ मिलकर 1 मिलियन डाॅलर यानि 10 लाख रुपए जुटाए हैं।

यह जानकारी उन्होंने एक इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए दी है। इस वीडियो में एक विश्व का नक्शा दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में उन देशों को दिखाया गया है जिन्होंने भारत की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। इसके साथ प्रियंका ने लिखा- ‘हमारे इतिहास के कुछ सबसे काले दिनों में,मानवता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हम एक साथ बेहतर हैं। निक और मैं आपके समर्थन से बहुत खुश हैं और हमने दुनिया के इतने सारे हिस्सों से भारत के लिए मदद एकत्र कर ली है।

14000 से अधिक अच्छे नागरिकों ने अपना दिल खोल के इस कठिन समय में 10 लाख डॉलर जुटाने में हमारी मदद की। अनगिनत अन्य लोगों ने इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए इसे दुनिया में फैलाने में हमारी मदद की। इन पैसों से देश में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वैक्सीन आदि की जरूरत पूरा करने में लगाया जा रहा है।’

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर ने भारत में हाहाकार मचा रखा है। हाॅस्पिटल्स में बेड, ऑक्सीजन और दवाइयाों के लिए मारामारी हो रही हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!