मणिपुर के भाजपा प्रमुख एस टिकेंद्र सिंह का कोरोना से निधन, पीएम ने जताया दुःख

कोरोना वायरस से संक्रमित मणिपुर भाजपा के अध्यक्ष एस टिकेन्द्र सिंह का बृहस्पतिवार शाम इम्फाल के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। वह 27 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने उनके निधन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ‘मणिपुर भाजपा के अध्यक्ष प्रोफेसर एस टिकेन सिंह का थोड़ी देर पहले निधन हो गया है। हमने मणिपुर में भाजपा का कद्दावर नेता खो दिया, जिसने अपना जीवन जनता और पार्टी की सेवा में समर्पित कर दिया। शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले। ‘

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

बीरेन सिंह ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि सेवानिवृत प्राध्यापक सिंह ने भाजपा की विचारधारा के प्रति अथक और नि:स्वार्थ भावना के साथ काम किया। मणिपुर में हर कोई उनको प्रेम करता था।

सिंह को जून 2020 में भाजपा की मणिपुर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

पीएम मोदी ने जताया दुख
भाजपा की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष एस. टिकेंद्र सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्हें पार्टी के परिश्रमी सदस्य के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाया।

उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए मोदी ने कहा, मणिपुर भाजपा के अध्यक्ष प्रो. एस. टिकेन्द्र सिंह के निधन से बड़ा दुख हुआ। उन्हें परिश्रमी कार्यकर्ता के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने मणिपुर में पार्टी को मजबूत बनाया।वह सामाजिक सेवा में सक्रिय थे।उनके परिवार एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति। 

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!