रामपुर में जिस डॉक्टर को नर्स ने मारा थप्पड़, दो सप्ताह बाद अब संदिग्ध हालात में मिला उनका शव, जानिये पूरा मामला

जिला अस्पताल रामपुर के सेवानिवृत्त सीएमएस डॉक्टर बीएस नागर का शव उनके सरकारी आवास पर मिला। करीब दो सप्ताह पहले उनकी एक नर्स से हाथापाई हो गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

रामपुर में जिस डॉक्टर को नर्स ने मारा थप्पड़, दो सप्ताह बाद अब संदिग्ध हालात में मिला उनका शव, जानिये पूरा मामला
रामपुर जिला अस्पताल में डॉक्टर बीएस नागर और एक नर्स में हाथापाई का वीडियो हुआ था वायरल।

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिला अस्पताल में नर्स से हाथापाई के बाद सुर्खियों में आए डॉक्टर बीएम नागर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। पुलिस को नागर का शव उनके सरकारी आवास पर मिला। वे यहां अकेले रहते थे। मृतक के परिजनों ने पुलिस के सामने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टर बीएम नागर की पत्नी ने मंगलवार को सीएमएस आरके मित्तल को फोन करके बताया कि डॉक्टर नागर उनका फोन नहीं उठा रहे हैं। इसके बाद आरके मित्तल ने भी फोन मिलाया, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने अपने कर्मचारी को जाकर देखने को कहा। कर्मचारी जब डॉक्टर नागर के सरकारी आवास पर पहुंचा तो पाया कि वह लेटे हैं और उनके शरीर में कोई हरकत नहीं है।कर्मचारी ने इसकी सूचना तुरंत आरके मित्तल को दी। जब मौके पर डॉक्टर गए और जांच करने के बाद डॉक्टर नागर को मृत घोषित कर दिया। इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचित कर दिया गया। एडिशनल एसपी संसार सिंह ने बताया कि डॉक्टर बीएम नागर के परिजनों ने बताया है कि उन्हें शुगर और हार्ट की परेशानी थी। उनके साथी डॉक्टरों और परिजनों ने लिखित में दिया है कि उनकी मौत स्वभाविक हुई है और वे आगे की पुलिस जांच नहीं चाहते। हमने शव को उनके सुपुर्द कर दिया है।

सेवाएं समाप्त होने के बाद एक्सटेंशन पर कर रहे थे काम बता दें कि कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक नर्स और डॉक्टर बीएम नागर के बीच हाथापाई हो रही थी। इसके बाद नर्स को सस्पेंड कर दिया गया था, जबकि डॉक्टर नागर की सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं। रिटायर्ड होने के बाद डॉक्टर को एक्सटेंशन मिल जाता है। डॉक्टर नागर फिलहाल इसी के तहत काम कर रहे थे।

सम्बंधित खबरे

खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!