आचार संहिता उल्लंघन के मामले में चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जांच का आदेश दे दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि अहमदाबाद में मतदान करने गए मोदी ने खुली जीप में रोड शो करके मीडिया से भी बात की थी। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक मसलों पर टिप्पणी भी की। कांग्रेस की मांग है कि मोदी को 72 घंटों के लिए प्रचार करने से रोका जाए। गुजरात के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि अहमदाबाद के निर्वाचन अधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









